मुंबई बीएमसी चुनाव: क्या बांद्रा पूर्व में बीजेपी तोड़ पाएगी उद्धव का किला? 2017 से अब तक ठाकरे गुट का दबदबा
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ऐसे में मुंबई बीएमसी चुनाव विशेष रूप से सुर्खियों में हैं। खासकर बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र का महत्व और बढ़ गया है, जहां 2017 से अब तक उद्धव ठाकरे गुट का मजबूत प्रभाव बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या इस बार बीजेपी इस गढ़ को चुनौती दे पाएगी?
2017 में ठाकरे गुट का दबदबा
मुस्लिम बहुल आबादी वाले बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 6 वार्डों में 2017 के बीएमसी चुनाव में
6 में से 5 सीटें शिवसेना (उद्धव गुट) ने जीतीं
1 सीट एमआईएम के खाते में गई
बीजेपी को इन वार्डों में दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद सफलता नहीं मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूबीटी (उद्धव गुट) और एमआईएम को जनसंख्या अनुपात के आधार पर इस बार भी फायदा मिलने की संभावना है।
2017 के बीएमसी चुनाव—वार्ड-वाइज नतीजे
...










