CIDCO की बड़ी सौगात: नवी मुंबई में रेडी-टू-मूव घर खरीदने का सुनहरा मौका, EWS खरीदारों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी
नवी मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए सिडको (CIDCO) ने इस बार बेहद खास तोहफा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के खरीदारों के लिए पहली बार बिना लॉटरी वाली हाउसिंग स्कीम लॉन्च की गई है। इसके तहत कुल 4508 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि EWS वर्ग के खरीदारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। यानी घर खरीदने की लागत पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी।
कहां-कहां मिल रहे रेडी-टू-मूव घर?
सिडको की यह विशेष हाउसिंग स्कीम नवी मुंबई के पांच प्रमुख और विकसित इलाकों में लाई गई है—तलोजा, द्रोणागिरी, घनसोली, खारघर और कलंबोली।ये स्थान हाईवे, लोकल ट्रेन, मेट्रो और आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतरीन तरीके से जुड़े हुए हैं।
EW...










