Wednesday, February 25

Bihar

बिहार में एचआईवी का बढ़ता खतरा: एक लाख के पार संक्रमित, 13 जिले ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में
Bihar, State

बिहार में एचआईवी का बढ़ता खतरा: एक लाख के पार संक्रमित, 13 जिले ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में

पटना: बिहार में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। राज्य में एचआईवी संक्रमितों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में दी। विधान परिषद में उठा गंभीर मुद्दा मंगलवार को डॉ. राजवर्धन आजाद समेत नौ विधान पार्षदों ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस विषय को सदन में उठाया। जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 1,00,044 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 196 समेकित परामर्श एवं जांच केंद्र (ICTC) संचालित हैं, जहां एचआईवी की निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 13 जिले ‘हाई रिस्क’ जोन में सदन में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य के 13 जिले ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में आ चुके हैं, जह...
एयर एंबुलेंस हादसा: ‘घर का चिराग’ बुझा, बचपन में पिता खोया… अब भाई का सहारा भी छूटा
Bihar, State

एयर एंबुलेंस हादसा: ‘घर का चिराग’ बुझा, बचपन में पिता खोया… अब भाई का सहारा भी छूटा

पटना: झारखंड के चतरा में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे ने राजधानी पटना के कुर्जी इलाके में गहरा मातम बिखेर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले 24 वर्षीय पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। जिस घर ने बचपन में पिता को खोया, वहीं अब परिवार की उम्मीदों का ‘चिराग’ भी बुझ गया। बताया जाता है कि हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई थी। सभी रांची से दिल्ली जा रहे थे। बचपन में ही छिन गया था पिता का साया मूल रूप से सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेलकथू गांव के रहने वाले सचिन का परिवार पिछले 15 वर्षों से पटना के कुर्जी में किराए के मकान में रह रहा था। बचपन में ही पिता जितेंद्र मिश्रा के निधन के बाद परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा। बड़े भाई विनीत मिश्रा, जो पेशे से पुजारी हैं, ने सचिन को बेटे की तरह पाला और पढ़ाया-लिखाया। परिवार को उम्मीद थी कि अब हालात संभ...
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: मांझी ने अड़ाई टांग, कुशवाहा की निगाहें दिल्ली फैसले पर
Bihar, Politics, State

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: मांझी ने अड़ाई टांग, कुशवाहा की निगाहें दिल्ली फैसले पर

पटना: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने एनडीए में हलचल बढ़ा दी है। चिराग पासवान के पारिवारिक दावेदारी को फिलहाल पीछे रखने के बाद, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपने लिए 'एक राज्यसभा सीट' की दावेदारी ठोक दी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी दिल्ली में अंतिम फैसले की ओर अपनी नजरें गड़े हुए हैं। मांझी ने किया वादों की याद दिलाई मीडिया से बातचीत में जीतनराम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का आश्वासन मिला था। उन्होंने यह साफ किया कि वे कोई मांग नहीं कर रहे, बल्कि गठबंधन के दौरान मिले आश्वासन की याद दिला रहे हैं। मांझी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान ने अपनी मां को राज्यसभा भेजने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पांचवीं सीट का रोमांच बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों में से बीजेपी और जेडीयू की दो-दो सीटें पक्की हैं। पांचवीं सीट...
आरा तनिष्क लूट कांड का मुख्य आरोपी सूरज तिवारी गिरफ्तार, 11 महीने से थी तलाश
Bihar, State

आरा तनिष्क लूट कांड का मुख्य आरोपी सूरज तिवारी गिरफ्तार, 11 महीने से थी तलाश

आरा/छपरा: बिहार के बहुचर्चित साढ़े 10 करोड़ रुपये की तनिष्क लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी सूरज तिवारी को सारण जिले (छपरा) से गिरफ्तार किया गया। हाजीपुर के रहने वाले सूरज तिवारी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और 17 फरवरी 2026 को उसके घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया गया था। भोजपुर पुलिस ने बताया कि अब सूरज तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि लूटे गए जेवरात और फरार अपराधियों का सुराग मिल सके। लूट कांड की पृष्ठभूमि 10 मार्च 2025 को आरा के शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े सात हथियारबंद अपराधियों ने करीब 10.5 करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए थे। इस वारदात के बाद अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो अपराधी घायल हुए और जेवरात से भरे दो बैग बरामद किए गए। अब तक इस मामले में कुल 24 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी फरार हैं दो अ...
‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान
Bihar, State

‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान

पटना। ‘मिनी विधानसभा’ के नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025-26 का बिगुल बज चुका है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा या आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, मुकाबला रोचक जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अभिषेक कुमार, आंचल कुमार, अनुष्का कुमारी, दिव्या कुमारी, गीता कुमारी, प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, सबा आफरीन, संटु कुमार, शांतनु शेखर और शिव कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 8, महासचिव के लिए 9, संयुक्त सचिव के लिए 6 ...
क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई
Bihar, State

क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई

पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक प्रकरण में आज 24 फरवरी को पटना के कुटुंब न्यायालय (सिविल कोर्ट) में अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि यह तारीख दोनों के रिश्ते के भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है। कोर्ट आज दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह की संभावनाओं पर विचार कर सकता है। यदि समझौते की राह नहीं निकली, तो तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पिछली सुनवाई में नहीं पहुंचे थे पवन सिंह 11 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह पारंपरिक साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर कोर्ट पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि उस दिन पवन सिंह शारीरिक रूप से अदालत में पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने अदालत को बताया था कि पवन सिंह की तबीयत खराब है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वे अस्पताल में...
AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग
Bihar, Politics, State

AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग

पटना, 24 फरवरी 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने नया दांव चलकर महागठबंधन की रणनीति को उलझा दिया है। जहां एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के नाम पर सहमति बनाने की कोशिशें हो रही थीं, वहीं AIMIM ने साफ संकेत दे दिया है कि उसकी प्राथमिकता हिना शहाब नहीं, बल्कि राज्यसभा में अपनी पार्टी का पहला प्रतिनिधि भेजना है। “पहले AIMIM का खाता खुले” AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में राज्यसभा में उनकी पार्टी का कोई सदस्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि वैचारिक समानता के आधार पर RJD और कांग्रेस को AIMIM के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, ताकि संसद में विपक्...
बिहार में स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध, उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान
Bihar, State

बिहार में स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध, उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पटना, 24 फरवरी 2026: बिहार सरकार ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास किसी भी तरह की मांस-मछली की बिक्री प्रतिबंधित होगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी औपचारिक घोषणा की। सार्वजनिक स्वास्थ्य और बच्चों के हित में कदम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्वच्छ परिस्थितियों में मांस-मछली की बिक्री से बीमारियों का खतरा बढ़ता है, और स्कूलों के आसपास इसका वातावरण बच्चों के कोमल मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे हिंसक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल सकता है। लाइसेंस धारकों पर भी लागू होगा नियम सरकार ने साफ कर दिया है कि यह प्रतिब...
क्रिकेट मैदान बना खूनी अखाड़ा: गोपालगंज में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
Bihar, State

क्रिकेट मैदान बना खूनी अखाड़ा: गोपालगंज में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज: बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मस्थान गांव में क्रिकेट का खेल खूनी संघर्ष में बदल गया। खेल के दौरान हुए विवाद में दो युवकों ने कमलेश कुशवाहा को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की पूरी कहानी बताया जाता है कि क्रिकेट खेलते समय कमलेश और अन्य युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ। यह झगड़ा अचानक हिंसक मोड़ ले गया और आरोपियों ने कमलेश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे पूरे मैदान में दौड़ाकर कई बार चाकू मारा, जिससे कमलेश बेहोश हो गया और वहां अफरातफरी मच गई। त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ह...
पटना में रिसेप्शन पार्टी में दहशत: दो भाइयों की निर्मम हत्या
Bihar, State

पटना में रिसेप्शन पार्टी में दहशत: दो भाइयों की निर्मम हत्या

पटना: बिहार के पटना जिले के शाहपुर गांव में रविवार की रात एक रिसेप्शन पार्टी में सरेआम दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी कहानी शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन खेत के पास पंडाल में किया गया था। लोग खाना खा रहे थे और कुछ कुर्सियों पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच 10 से 12 अपराधी हथियारों के साथ वहां पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। छोटे भाई मंजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने सबसे पहले मंजीत राय (20 वर्ष) को देखा और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियां लगते ही मंजीत छटपटाता हुआ जमीन पर गिर पड़ा और उसकी चीख सुनकर माहौल और डरावना हो ...