Saturday, December 13

Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक की बड़ी राहत: गौर चौक–तिगरी रोड पर बनेगा यू-टर्न, जाम से मिलेगी निजात
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक की बड़ी राहत: गौर चौक–तिगरी रोड पर बनेगा यू-टर्न, जाम से मिलेगी निजात

ग्रेटर नोएडा। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 के बीच मुख्य सड़क पर जल्द ही यू-टर्न का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे न सिर्फ आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों के निवासियों, बल्कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ीकरण से ट्रैफिक होगा सुचारू ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस मार्ग की सर्विस रोड को भी चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। मौजूदा 3.5 मीटर चौड़ी रोड को बढ़ाकर 5 मीटर किया जाएगा, जिससे एक साथ दो वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। यू-टर्न से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत गौर सिटी-1 और 2 के बीच की सड़क पर अक्सर सुबह से देर रात तक भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क चौड़ीकरण और यू-टर्न निर्माण से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। लगभग 600 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद अगले...
यूपी के सहारनपुर में 284 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों की सामूहिक शादी: अग्नि के 7 फेरे और निकाह का संगम
State, Uttar Pradesh

यूपी के सहारनपुर में 284 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों की सामूहिक शादी: अग्नि के 7 फेरे और निकाह का संगम

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करने वाला दृश्य सामने आया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में आयोजित भव्य समारोह में 284 जोड़ों ने एक साथ नए जीवन की शुरुआत की। खास बात यह रही कि एक ही पंडाल में हिंदू और मुस्लिम समुदायों की शादी और निकाह एक साथ संपन्न हुए। हिंदू जोड़ों के लिए वैदिक मंत्रों के साथ फेरे और मुस्लिम जोड़ों के लिए निकाह की तकरीर पढ़ी गई। समारोह में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं ने मंच से सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे समाज को जोड़ने वाला कदम बताया। खुशियों से भरा माहौलनवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सरकार की ओर से सभी जोड़ों को उपहार, कपड़े, घरेलू सामान और बर्तन दिए गए। इसके अलावा बारातियों और मेहमानों के लिए भोजन और नाश्ते की शानदार व्यवस्था की गई। बैंड-बाजों और सजे-धजे पंडाल ने माहौल को उत्सव मे...
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगा आवासीय इलाके का प्रस्ताव
State, Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगा आवासीय इलाके का प्रस्ताव

ग्रेटर नोएडा में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड के 6,500 से अधिक घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) इस परियोजना के लिए आवासीय क्षेत्र का प्लान तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगा, जिससे फ्लैट मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है। बैठक में उठाए गए मुद्देदो दिन पहले लखनऊ में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अगुवाई में हुई समिति की बैठक में जेपी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, खाली और बिके फ्लैटों का ब्योरा, बैंकों के 20,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया और अन्य चुनौतियों पर विस्तार से बात की गई। बैठक में करी एंड ब्राउन कंपनी द्वारा की गई स्टडी भी अधिकारियों को प्रस्तुत की गई। सुप्रीम कोर्ट के 19 मई 2025 के आदेश पर विचार करते हुए, अधिकारियों ने यीडा को आवासीय क्षेत्र का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। यह प...
हत्या का आरोपी चार साल बाद जेल से फरार, 25 हजार का इनाम घोषित
State, Uttar Pradesh

हत्या का आरोपी चार साल बाद जेल से फरार, 25 हजार का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आजमगढ़ जिला जेल से हत्या के आरोपी कैदी के अस्पताल से फरार होने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह घटना मंडल की जेलों में लगातार बढ़ रही सुरक्षा चूक की एक नई मिसाल बन गई है। जानकारी के अनुसार फरार कैदी उदय पुत्र जसवंत, मूल रूप से गुजरात निवासी और वर्तमान में गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पादरी बाजार मोहल्ला निवासी था। वह फरेंदा क्षेत्र, महराजगंज में दर्ज हत्या के मामले में जेल में बंद था। पहले उसे गोरखपुर जिला जेल में रखा गया था, जहां से 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर आजमगढ़ जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। अस्पताल में फरारी का फिल्मी स्टाइलकैदी को पाइल्स की गंभीर समस्या थी, जिसके चलते उसे हर 15 दिन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता था। 6 दिसंबर क...
निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, बेटी–दामाद को खोकर बेसुध हुई मां
State, Uttar Pradesh

निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, बेटी–दामाद को खोकर बेसुध हुई मां

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार की देर रात घना कोहरा एक परिवार के लिए काल बन गया। निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास हुआ। प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी राधा देवी के साथ बाइक से चरवा के सिरसी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब नौ बजे दोनों मितवापुर स्थित ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान समसपुर गांव के पास घने कोहरे के कारण अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी के सिर पेड़ से जा टकराए और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड...
करोड़ों की संपत्ति, ‘राहत रूह’ कंपनी के मालिक—यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने जा रहे पंकज चौधरी की आर्थिक हैसियत
State, Uttar Pradesh

करोड़ों की संपत्ति, ‘राहत रूह’ कंपनी के मालिक—यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने जा रहे पंकज चौधरी की आर्थिक हैसियत

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावक बनने के साथ ही उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इसी बीच पंकज चौधरी की संपत्ति को लेकर लोगों में खासा उत्सुकता देखी जा रही है। राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले पंकज चौधरी एक सफल उद्योगपति भी हैं। वे आयुर्वेदिक तेल ‘राहत रूह’ बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी हरबंशराम भगवानदास के मालिक हैं और कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। 41.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार पंकज चौधरी की कुल संपत्ति 41 करोड़ 90 लाख 10 हजार 509 रुपये है। इसमें करीब 36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 5 करोड़ से अधिक क...
हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय का मानवीय चेहरा, रैन बसेरे के बाहर बेसहारा बच्चे का जन्मदिन बना यादगार
State, Uttar Pradesh

हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय का मानवीय चेहरा, रैन बसेरे के बाहर बेसहारा बच्चे का जन्मदिन बना यादगार

हापुड़।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुक्रवार देर रात प्रशासन और आमजन के बीच संवेदना और भरोसे का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने वहां मौजूद निराश्रित बच्चों के साथ ऐसा पल साझा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। रैन बसेरे के बाहर खड़े कुछ बच्चों पर डीएम की नजर पड़ी। इनमें से एक बच्चे के हाथ में केक देखकर उन्होंने रुककर उससे बातचीत की। जब बच्चे ने मासूमियत से बताया कि आज उसका जन्मदिन है, तो डीएम अभिषेक पांडेय ने बिना किसी औपचारिकता के वहीं उसका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को बुलाया गया, केक कटवाया गया और बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। देर रात रैन बसेरे के बाहर हुआ यह छोटा-सा आयोजन बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। मुस्कान बनी सबसे बड़ी पहचानजन्मदिन के दौरान बच्चों के चेहरो...
यूपी बीजेपी को मिला नया नेतृत्व, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी बीजेपी को मिला नया नेतृत्व, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रस्तावक बनना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। दिल्ली से सुबह लखनऊ पहुंचे पंकज चौधरी सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े तथा संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पां...
बरेली में दहेज विवाद: सात फेरे से पहले कार और 20 लाख रुपये की मांग, बारात थम गई
State, Uttar Pradesh

बरेली में दहेज विवाद: सात फेरे से पहले कार और 20 लाख रुपये की मांग, बारात थम गई

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार देर रात एक बारात में दहेज को लेकर हंगामा हो गया। दूल्हा और उसके परिवार ने शादी से पहले कार और 20 लाख रुपये की मांग कर दी। वधू पक्ष ने इस भारी-भरकम मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, जिसके कारण सात फेरे लेने से पहले ही शादी स्थगित कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा सहित उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। क्या है पूरा मामला?बरेली कैंट के युगवीणा इलाके में धूमधाम से बारात आई थी। वधू पक्ष ने बारात का भव्य स्वागत किया। लेकिन शादी के दौरान फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिवार ने ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। कई बार समझाने के बावजूद दूल्हा पक्ष ने अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। इस पर बारात में हंगामा हो गया और दूल्हा पक्ष शादी कैंसिल कर वापस लौट गया। पूर्व की तैयारियां और खर्चकैंट थाना क्षेत्र के सद...
गोरखपुर में प्रेमी से मिलने निकली युवती, रास्ता भटककर पहुंची सीधे थाने
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर में प्रेमी से मिलने निकली युवती, रास्ता भटककर पहुंची सीधे थाने

गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार से गुरुवार देर रात एक अनोखी घटना सामने आई। प्रेमी से मिलने निकली एक युवती रास्ता भटक गई और मदद के लिए सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद युवती के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। क्या है मामला?जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे युवती पादरी बाजार इलाके में अपने प्रेमी की तलाश में भटक रही थी। काफी देर तक युवक का पता न चलने और रात के समय अकेली होने के कारण वह पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गई। चौकी पहुंचकर उसने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि वह संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी में रहती है और रास्ता भटक गई है। पुलिस पूछताछ में आया सचपुलिस को युवती की बातों में विरोधाभास नजर आया। गहन पूछताछ में युवती ने सच स्वीकार किया। वह मूल रूप से देवरिया जिले की रहने वाली है औ...