सहारनपुर के कैग अफसर ने जीता दिल! लाखों का दहेज ठुकराकर 1 रुपए में रचाई सादगी भरी शादी
सहारनपुर: नानौता क्षेत्र के दीनदारपुर गांव में 22 नवंबर को कैग मंत्रालय में ऑडिट ऑफिसर रजनीश नागर ने गाजियाबाद की मनीषा के साथ विवाह रचाकर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। रजनीश ने दहेज के नाम पर प्रस्तावित लाखों रुपये ठुकराते हुए केवल 1 रुपये और एक नारियल को शुभ शगुन के रूप में स्वीकार किया। उनका कहना था, “विवाह दो परिवारों का संगम है, कोई सौदेबाजी नहीं। एक समझदार, शिक्षित और संस्कारी जीवनसाथी मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”
दूल्हे और दुल्हन परिवार का समर्थन:रजनीश के इस कदम से दुल्हन के परिवार ने भी पूरी सहमति जताई। दुल्हन मनीषा के पिता भंवर सिंह ने कहा कि यह निर्णय न सिर्फ सादगीपूर्ण है बल्कि सामाजिक संदेश देने वाला भी है। रजनीश के पिता रणजीत सिंह ने भी अपने बेटे के फैसले को पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि दहेज जैसी कुरीतियां समाज को खोखला करती हैं।
सादगी और सामाजिक संदेश:शादी पूरी तर...










