मध्यप्रदेश को फूड प्रोसेसिंग की नई पहचान देगा लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़, 2,000 महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ा जाएगा
₹500 करोड़ के निवेश से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में स्थापित होंगे आधुनिक फूड मैन्युफैक्चरिंग हब; 'माँ का मसाला फूड्स' के माध्यम से चाय, मल्टीग्रेन आटा, मसाले, खाद्य तेल, मिनरल वाटर और होटल-रेस्टोरेंट श्रृंखला की होगी शुरुआत
इंदौर। मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी फूड प्रोसेसिंग एवं एग्रो मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक परियोजना की घोषणा की है। समूह के डायरेक्टर एवं संस्थापक डॉ. विनायक अशोक जैन लुनिया ने बताया कि कंपनी आगामी एक वर्ष के भीतर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में अत्याधुनिक फूड मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य केवल औद्योगिक विस्तार नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देना है।
डॉ. लुनिया ने कह...








