MCL भर्ती 2026: सरकारी कंपनी में ₹51,000 तक बेसिक सैलरी वाली नौकरी, 667 पदों पर आवेदन आमंत्रित
रायपुर/नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: भारत सरकार की कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सरदार, सर्वेयर, ट्रांसलेटर और टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक पदानुसार ₹41,966 से ₹51,103 तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।
भर्ती विवरण
कंपनी: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)
कुल पद: 667
आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 2026
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT); पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा
आधिकारिक वेबसाइट: www.mahanadicoal.in
पदवार योग्यता
जूनियर ओवरमैन: माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री। वैध ओवरमैन प्रम...










