निवराह फाउंडेशन ने बदली सदस्यता प्रक्रिया, अब मात्र ₹1 प्रतिदिन में बन सकेंगे सदस्य
“Healthy India Program” के तहत हार्ट, लिवर और किडनी रोगों की शुरुआती जांच पर होगा खर्च
रायपुर। Nivrah Foundation ने अपनी सदस्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर के नागरिकों के लिए इसे बेहद आसान और जनहितकारी बना दिया है। अब देश का कोई भी वयस्क व्यक्ति मात्र ₹1 प्रतिदिन के सहयोग से संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकेगा।
संगठन द्वारा प्राप्त सदस्यता शुल्क का उपयोग देश में तेजी से बढ़ रही हार्ट अटैक, लिवर एवं किडनी जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच एवं स्वास्थ्य स्कैनिंग के लिए किया जाएगा। यह अभियान Path of Living Naturopathy Club Pvt. Ltd. के सहयोग से संचालित “Healthy India Program” के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinayak Luniya ने बताया कि सर्वे के अनुसार देश में प्रतिदिन हजारों लोग हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते स्वा...










