Monday, April 13

State

राजस्थान में ओपीएस को लेकर खुशखबरी, अब बोर्ड, निगम और यूनिवर्सिटी भी लागू कर सकेंगे योजना
Rajasthan, State

राजस्थान में ओपीएस को लेकर खुशखबरी, अब बोर्ड, निगम और यूनिवर्सिटी भी लागू कर सकेंगे योजना

जयपुर: राजस्थान सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी विभागों के अलावा बोर्ड, निगम, यूनिवर्सिटी और स्वायत्त संस्थाएं भी अपने स्तर पर ओपीएस लागू कर सकती हैं। इसके लिए इन संस्थाओं को खुद ही फंड की व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि सरकार इस योजना के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं देगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय लागू ओपीएस योजना बंद नहीं की जाएगी। 2022 के स्टेट बजट में 2004 या उसके बाद सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की गई थी, जो अक्टूबर 2023 से लागू है। हालांकि, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थाओं को लेकर संशय की स्थिति थी, जिसे अब सुलझा दिया गया है। वित्त विभाग के नए सर्कुलर में कहा गया है कि जिन संस्थाओं की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, वे ओपीएस की जगह एनपीएस लागू कर सकती हैं। वहीं, जिन...
नोएडा में बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी, जालसाजों ने ऐंठे 2.38 करोड़ रुपये
Crime, State, Uttar Pradesh

नोएडा में बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी, जालसाजों ने ऐंठे 2.38 करोड़ रुपये

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 2.38 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी लिंक और खातों के माध्यम से झांसे में ले रहे थे। निवेश पर भारी मुनाफा दिखाने के बाद, पैसे निकालने के प्रयास पर अतिरिक्त शुल्क मांगकर उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। कैसे हुई ठगीसेक्टर-107, लोटस 300 सोसाइटी की 62 साल की सुमन बनर्जी ने बताया कि उन्हें 1 सितंबर को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का संचालन प्रवीण पटेल नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जिसने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताया। महिला पर यह प्रभाव पड़ा और उन्होंने निवेश शुरू किया। ग्रुप में पहले कुछ सदस्य निवेश कर मुनाफा दिखाते रहे, जिससे महिला प्रभावित हुई और 10 अक्टूबर से खुद भी निवेश करने लगी। प्रवीण के सहयोगी क्रिस हार्पर ने महिला को फर्जी बैंक...
गुजरात पुलिस का ‘प्रोजेक्ट विश्वास’ बना ब्रह्मास्त्र, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा में गेमचेंजर
Gujarat, State

गुजरात पुलिस का ‘प्रोजेक्ट विश्वास’ बना ब्रह्मास्त्र, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा में गेमचेंजर

अहमदाबाद: गुजरात ने कानून व्यवस्था में नई क्रांति ला दी है। 1980-90 के दशक में कर्फ्यू और सांप्रदायिक दंगों के लिए सुर्खियों में रहने वाला यह राज्य अब प्रौद्योगिकी आधारित ‘न्यू एज पुलिसिंग’ की मिसाल बन गया है। इसके लिए गुजरात पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट विश्वास’ (VISWAS) का दूसरा चरण पूरा कर लिया है, जिसे राज्य की तीसरी आंख और अपराध नियंत्रण का ब्रह्मास्त्र माना जा रहा है। क्या है प्रोजेक्ट विश्वास?विश्वास का पूरा नाम वीडियो इंटीग्रेशन एंड स्टेट वाइड एडवांस सिक्योरिटी है। इसके तहत अब तक 54 शहरों में 12,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 79 इंटरस्टेट नाकों को निगरानी में शामिल किया गया है। पहले चरण में 7,000 कैमरे और 10,000 बॉडी-बोर्न कैमरे लगाए गए थे। कमांड एंड कंट्रोल सिस्टमप्रोजेक्ट के तहत हर जिले में नेत्रम नामक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। सभी सेंटर गांधीनग...
गौतमबुद्ध नगर: पांच बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
Politics, State, Uttar Pradesh

गौतमबुद्ध नगर: पांच बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पांच बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक चल रहा है, जिसमें सम्मानित बीएलओ ने 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया और मैपिंग में 75% से अधिक सफलता हासिल की। सम्मानित बीएलओ कौन हैंइस अवसर पर विधानसभा 62-दादरी के अनिल कुमार और रामकिशोर, विधानसभा 61-नोएडा की जीनू भार्गव और सुफिया परवीन, तथा विधानसभा 63-जेवर के तस्लीम खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ ने साझा किए अपने अनुभवदादरी के अनिल कुमार और रामकिशोर ने बताया कि ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर और ग्रामीणों की सहभागिता से घर-घर संपर्क स्थापित करना आसान हुआ। नोएडा की जीनू भार्गव और सुफिया परवीन ने कहा कि आरडब्ल्यूए, एओए और हाईराइज बिल्डिंग अधिकारियों के सहयोग से सह...
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया में तेजी, BLO और सुपरवाइजर के मानदेय बढ़ाने की तैयारी
Politics, State, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया में तेजी, BLO और सुपरवाइजर के मानदेय बढ़ाने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची सुधार अभियान (SIR) रफ्तार पकड़ चुका है। प्रदेश के 1.62 लाख से अधिक बीएलओ और 16,795 सुपरवाइजर तेजी से गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह और डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में ही 1.14 करोड़ से अधिक प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। औसतन एक बीएलओ 70 प्रपत्र डिजिटाइज कर रहा है। बीएलओ और सुपरवाइजर को जल्द मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेयमुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR अभियान में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार बीएलओ का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति माह किया जाएगा। यानी अब उन्हें सालाना 12,000 रुपए मिलेंगे। वहीं, सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा, यानी सालाना 18,000 रुपए। अतिरिक्त भत्तों और नए कर्मचारियों के लिए भी तैयारीसाथ ही, SIR के का...
पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Punjab & Hariyana, State

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और एसएएस नगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों के चार गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे वारदात की तैयारीएसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरविंदर सिंह उर्फ भोला, उर्फ हनी, लखविंदर सिंह, मोहम्मद समीर और रोहित शर्मा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग विदेश में बैठे अपने हैंडलर के निर्देश पर ट्राईसिटी और पटियाला में टारगेटेड हमले की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ में चारों आरोपी गिरफ्तारडेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास जब पुलिस टीम पहुंची, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 12 राउंड फायर किए, जिसमें हरविंदर सिंह और मोहम्मद समीर घ...
‘शिवराज सिंह चौहान एमपी सरकार को अस्थिर कर रहे’, जीतू पटवारी का बड़ा आरोप
Madhya Pradesh, Politics, State

‘शिवराज सिंह चौहान एमपी सरकार को अस्थिर कर रहे’, जीतू पटवारी का बड़ा आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर खलबली मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मोहन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। कम जीएसटी कलेक्शन पर उठे सवालमंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान दो वरिष्ठ बीजेपी मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्य में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट पर सवाल उठाए। डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस मामले पर बाद में चर्चा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान पर आरोपजीतू पटवारी ने कहा कि मंत्रियों का एक समूह शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार को अस्थिर करने में लगा है। उनका काम है मुख्यमंत्री के कामकाज में बाधा डालना। पटवारी ने आरोप लगाया कि ये नेत...
मदन राठौड़ की नई टीम तैयार, राजस्थान बीजेपी की कार्यकारिणी में शामिल हुए 34 नेता
Politics, Rajasthan, State

मदन राठौड़ की नई टीम तैयार, राजस्थान बीजेपी की कार्यकारिणी में शामिल हुए 34 नेता

जयपुर: लंबे समय से लंबित राजस्थान बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस नई टीम में कुल 34 नेताओं को शामिल किया गया है। उपाध्यक्षों की संख्या में बदलावनई कार्यकारिणी में उपाध्यक्षों की संख्या 10 से घटाकर 9 कर दी गई है। पुनः उपाध्यक्ष बनाए गए हैं मुकेश दाधीच, डॉ. ज्योति मिर्धा और नाहर सिंह जोधा। वहीं, नए उपाध्यक्षों में अलका मूंदड़ा, हकरू माइड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह, टीटी बिहारी लाल बिश्नोई और छगन माहुर शामिल हैं। महामंत्री और मंत्री बनाए गएनयी टीम में 4 महामंत्री और 7 मंत्री शामिल किए गए हैं। श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी और मिथिलेश गौतम को मंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नारायण मीणा, अजीत माडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्...
कौशांबी: मौसी की शादीशुदा बेटी से करता था एकतरफा प्यार, युवक ने गोली मारकर की हत्या
State, Uttar Pradesh

कौशांबी: मौसी की शादीशुदा बेटी से करता था एकतरफा प्यार, युवक ने गोली मारकर की हत्या

कौशांबी के ऊनौ गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मौसी की शादीशुदा बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और उसके ससुराल जाने की खबर से बौखला गया। युवक ने खुद किया सरेंडरघटना के बाद आरोपी युवक कोतवाली पहुंचा और जुर्म कुबूल कर दिया। उसने बताया कि वह युवती के साथ रहना चाहता था और उसे किसी और के साथ नहीं देख सकता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एकतरफा प्यार का भयावह परिणामजानकारी के अनुसार अजीत कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत ओसा निवासी, अपनी मौसी की बेटी दीपिका (25) से प्यार करता था। वर्ष 2022 में दीपिका की शादी सीतापुर में कर दी गई, लेकिन आरोपी ने इस प्यार को छोड़ने से इंकार किया। शुक्रवार को युवती को विदा करने उसके ससुराल जाने की खबर से युवक बौखला...
गजब! वनपाल ने अपने बेटे को ही ठेकेदार और फर्जी मजदूर बनाया, 30 लाख रुपये का घोटाला उजागर
Madhya Pradesh, State

गजब! वनपाल ने अपने बेटे को ही ठेकेदार और फर्जी मजदूर बनाया, 30 लाख रुपये का घोटाला उजागर

जबलपुर/छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पश्चिमी वन मंडल में करोड़ों की कैम्पा योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जांच में पाया कि पदस्थ वनपाल ने अपने ही बेटे को मजदूर और ठेकेदार बताकर लगभग 30 लाख रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। मामले में उप वन मंडलाधिकारी सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है। कैसे रचा गया फर्जीवाड़े का पूरा खेल ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार वर्ष 2015 से 2018 के बीच कैम्पा योजना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र परासिया में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ की गईं। वनपाल चेतराम ने अपने पुत्र सुशील चौबे को फर्जी मजदूर दिखाकर 2 लाख 71 हजार रुपये का भुगतान कराया। इसके अलावा बेटे सुनील चौबे की कंपनी अवनी कंस्ट्रक्शन को बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण कार्यों का ठेका देकर 23 लाख 21 हजार रुपये का भुगतान ...