लाडपुरा को मिली बड़ी सौगात: जाखोड़ा–गंदीफली चौराहा सड़क निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत
कोटा, 18 जुलाई 2026।लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक कल्पना देवी के निरंतर प्रयासों से जाखोड़ा से गंदीफली चौराहा (कैथून–सांगोद रोड) तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी कर दी गई है। यह कार्य राज्य सरकार के बजट वर्ष 2026-27 की महत्वपूर्ण घोषणाओं में शामिल है।
विधायक कल्पना देवी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के समक्ष प्रमुखता से उठाया। लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आखिरकार सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जाखोड़ा, गंद...










