एंटी करप्शन संगठनों के नाम पर बढ़ रही ठगी और दबंगई, फर्जी संस्थाओं पर कार्रवाई की आवश्यकता
इंदौर। देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने का दावा करने वाले कुछ तथाकथित एंटी करप्शन संगठनों की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विभिन्न राज्यों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि कुछ फर्जी संस्थाएं एंटी करप्शन के नाम पर व्यापारियों, ठेकेदारों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों पर दबाव बनाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार कई संगठन बिना किसी वैधानिक अधिकार या सरकारी मान्यता के स्वयं को भ्रष्टाचार विरोधी संस्था बताकर लोगों को भयभीत करते हैं तथा जांच, शिकायत और कार्रवाई का डर दिखाकर हस्तक्षेप करते हैं। आरोप है कि ऐसे तत्व सामाजिक हित के नाम पर लोगों को गुमराह कर आर्थिक लेनदेन में अनुचित दखल देते हैं और कई मामलों में अवैध वसूली तक की घटनाएं सामने आई हैं।
हाल ही में एक ऐसा मामला भी प्रकाश में आया है, जिसमें कथित तौर पर एंटी करप्शन विभाग से जु...









