जेल में बंद इमरान खान की आंखों की रोशनी पर खतरा, PTI ने जताई गंभीर चिंता
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान की सेहत को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि जेल में बंद इमरान खान की आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है। PTI का आरोप है कि समय पर उचित चिकित्सकीय उपचार न मिलने के कारण उनकी आंखों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और वर्तमान में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में निरुद्ध हैं। उन पर विभिन्न मामलों में कुल मिलाकर 60 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई जा चुकी है।
स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने का दावा
आदियाला जेल के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से इमरान खान की तबीयत लगातार खराब हो रही है। हाल ही में भारी दबाव और विरोध के बाद उन्हें परिवार से मिलने की अनुमत...









