विश्व मलखंब दिवस पर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा प्रशिक्षण, सभी आयु वर्ग के लोगों से सहभागिता का आह्वान
उज्जैन। विश्व मलखंब दिवस के अवसर पर माधव मल्लखंब एवं योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को विधिवत मलखंब पूजन के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 15 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माधव सेवा न्यास के कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित योग प्रशिक्षक योगेश मालवीय, प्रकल्प प्रभारी सुश्री शिखा मेहता, प्रशिक्षक दीपक गवली एवं सुश्री श्वेता चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना ने बताया कि योग प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक भारत माता मंदिर परिसर स्थित माधव सेवा न्यास में किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय य...





