भारत में निपाह वायरस के मामलों से एशिया में हड़कंप, पाकिस्तान से लेकर मलेशिया तक अलर्ट, कई देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट सुरक्षा
नई दिल्ली। भारत में जानलेवा निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि होते ही पूरे एशिया में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और मलेशिया जैसे देशों ने संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच सख्त कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पहले ही निपाह वायरस को प्राथमिकता वाले खतरनाक पैथोजन की श्रेणी में रख चुका है, क्योंकि इसकी मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक बताई जाती है।
पाकिस्तान में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन बॉर्डर हेल्थ सर्विसेज ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर भारत से सटे इलाकों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में पश्चिम बंगाल में सामने आए संदिग्ध मामलों का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई है कि निपाह वायरस की जूनोटि...










