ईरान के पारचिन परमाणु सैन्य ठिकाने में बड़ा धमाका, क्या अमेरिका ने किया हमला? मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा
तेहरान/मिडिल ईस्ट: अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान के पारचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में मंगलवार शाम धमाके की खबर आई है। यह सैन्य अड्डा बेहद संवेदनशील परमाणु ठिकाना माना जाता है और यहां की हर गतिविधि पर पूरी मिडिल ईस्ट की नजर रहती है। ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने धमाके की जानकारी की पुष्टि की है, हालांकि विस्तृत विवरण नहीं दिया।
संवेदनशीलता और इतिहास
पारचिन कॉम्प्लेक्स वर्षों से अंतरराष्ट्रीय निगरानी में रहा है। पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि यहां परमाणु हथियार कार्यक्रम और विस्फोटक कंपोनेंट्स की संभावित टेस्टिंग होती रही है। पिछले साल जून में इजरायल ने इसी ठिकाने को निशाना बनाते हुए बमबारी की थी, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया था।
अमेरिकी तैयारी और मिडिल ईस्ट की स्थिति
अमेरिका ने इस क्षेत्र की पूरी घेराबंदी कर रखी है। यूएसएस अब्राहम लिंकन...










