Friday, February 27

World

डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत!अमेरिकी राष्ट्रपति बोले — पीएम मोदी महान व्यक्ति और सच्चे मित्र, व्यापारिक रिश्ते और मज़बूत होंगे
World

डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत!अमेरिकी राष्ट्रपति बोले — पीएम मोदी महान व्यक्ति और सच्चे मित्र, व्यापारिक रिश्ते और मज़बूत होंगे

वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मज़बूत हो रहे हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं ताकि भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्ते और प्रगाढ़ बनाए जा सकें। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को “महान व्यक्ति और सच्चे मित्र” बताया। उन्होंने कहा — “उन्होंने (मोदी) रूस से तेल की खरीद लगभग बंद कर दी है। वह मेरे मित्र हैं, हम बातचीत करते हैं और उन्होंने मुझे भारत आने का आमंत्रण दिया है। हम इस पर काम कर रहे हैं… मैं वहां जाऊंगा।” जब अमेरिकी राष्ट्रपति से सीधे पूछा गया कि क्या वह अगले साल भारत आने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने स्पष्ट कहा — “हां, यह संभव है।” 🔹 व्यापार और ऊर्जा पर नई समझ ट्रंप की यह टिप्पणी ...
बांग्लादेश, नेपाल… दो पड़ोसी, दो चुनाव — और भारत क्यों बनाए है नजर?शेख हसीना और खालिदा जिया की जंग से लेकर नेपाल के वाम मोर्चे तक, दक्षिण एशिया में नई राजनीतिक हलचल
Delhi (National Capital Territory), World

बांग्लादेश, नेपाल… दो पड़ोसी, दो चुनाव — और भारत क्यों बनाए है नजर?शेख हसीना और खालिदा जिया की जंग से लेकर नेपाल के वाम मोर्चे तक, दक्षिण एशिया में नई राजनीतिक हलचल

नई दिल्ली।भारत के दो करीबी पड़ोसी देश — बांग्लादेश और नेपाल — इस समय राजनीतिक रूप से बेहद अहम दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों में चुनावी सुगबुगाहट तेज़ है, और भारत अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत वहां की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए है। 🔹 बांग्लादेश: सत्ता की जंग और भारत की चिंता बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में आम चुनाव होने हैं।पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव बहिष्कार के संकेत दिए हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 237 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बीच एक बड़ी राजनीतिक रैली में हिंसा के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले वर्ष शेख हसीना की सरकार के पतन और मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार के गठन के बाद भारत और ढाका के रिश्तों में ठंडापन आ गया। भारत ने हसीना को बिना आधिकारिक शरण दिए “राजनैतिक सुरक्ष...
माँ दुर्गा की भक्ति में डूबा वेस्टचेस्टर — सुर, संस्कृति और श्रद्धा से सजी अविस्मरणीय संध्या
World

माँ दुर्गा की भक्ति में डूबा वेस्टचेस्टर — सुर, संस्कृति और श्रद्धा से सजी अविस्मरणीय संध्या

अर्सले, न्यूयॉर्क – 1 नवम्बर 2025 दुर्गा टेम्पल ऑफ वेस्टचेस्टर द्वारा अर्सले कम्युनिटी सेंटर में आयोजित संगीत संध्या ने न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर को भक्ति और सुरों के अद्भुत संगम में डुबो दिया। 1 नवम्बर 2025 की यह शाम एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव बन गई, जिसने हर श्रोता के मन में भारतीय संगीत और परंपरा की गूंज बसा दी। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय और बॉलीवुड गायक श्री प्रणब विश्वास ने अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ तबला पर ताल सम्राट पं. आदित्य नारायण बनर्जी, गिटार पर अतीश मित्रा और की-बोर्ड पर सत्यजीत भट्टाचार्य ने संगत कर समा बाँध दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में संगीत, साधना और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत चाय और नाश्ते के साथ हुई, जिसने आपसी संवाद और सौहार्द का वातावरण तैयार किया। जैसे ही शाम के पाँच बजे घ...