क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई
पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक प्रकरण में आज 24 फरवरी को पटना के कुटुंब न्यायालय (सिविल कोर्ट) में अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि यह तारीख दोनों के रिश्ते के भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है।
कोर्ट आज दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह की संभावनाओं पर विचार कर सकता है। यदि समझौते की राह नहीं निकली, तो तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पिछली सुनवाई में नहीं पहुंचे थे पवन सिंह
11 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह पारंपरिक साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर कोर्ट पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि उस दिन पवन सिंह शारीरिक रूप से अदालत में पेश नहीं हुए थे।
उनके वकील ने अदालत को बताया था कि पवन सिंह की तबीयत खराब है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वे अस्पताल में...










