
“Healthy India Program” के तहत हार्ट, लिवर और किडनी रोगों की शुरुआती जांच पर होगा खर्च

रायपुर। Nivrah Foundation ने अपनी सदस्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर के नागरिकों के लिए इसे बेहद आसान और जनहितकारी बना दिया है। अब देश का कोई भी वयस्क व्यक्ति मात्र ₹1 प्रतिदिन के सहयोग से संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकेगा।

संगठन द्वारा प्राप्त सदस्यता शुल्क का उपयोग देश में तेजी से बढ़ रही हार्ट अटैक, लिवर एवं किडनी जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच एवं स्वास्थ्य स्कैनिंग के लिए किया जाएगा। यह अभियान Path of Living Naturopathy Club Pvt. Ltd. के सहयोग से संचालित “Healthy India Program” के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinayak Luniya ने बताया कि सर्वे के अनुसार देश में प्रतिदिन हजारों लोग हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते स्वास्थ्य जांच और जागरूकता के माध्यम से इन मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
वहीं संगठन के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय तबला वादक Aditya Narayan Banerjee ने कहा कि आज देश में मिलावटखोरी चरम पर है। खाद्य उत्पादों में अत्यधिक मात्रा में पाम ऑयल और अन्य हानिकारक तत्वों का उपयोग लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो जाए तो समय पर उपचार देकर हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों से होने वाली मौतों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
संगठन के को-फाउंडर Vishak Jain ने कहा कि बढ़ती महंगाई, मिलावटखोरी और महंगे इलाज ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। कई लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते और बीमारी बढ़ने तक जांच नहीं कराते। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए “Healthy India Program” की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि संगठन की सदस्यता से प्राप्त होने वाले राजस्व का उपयोग आम जनता के लिए निःशुल्क हार्ट हेल्थ चेकअप, बॉडी स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य विश्लेषण में किया जाएगा, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी को शरीर में गहराई तक पहुंचने से पहले ही पहचाना जा सके और समय पर उपचार शुरू किया जा सके।
संगठन ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश को स्वस्थ बनाने की जनभागीदारी वाली मुहिम है। अधिक से अधिक लोग संगठन की सदस्यता लेकर “Healthy India” अभियान को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।


