बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: मांझी ने अड़ाई टांग, कुशवाहा की निगाहें दिल्ली फैसले पर
पटना: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने एनडीए में हलचल बढ़ा दी है। चिराग पासवान के पारिवारिक दावेदारी को फिलहाल पीछे रखने के बाद, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपने लिए 'एक राज्यसभा सीट' की दावेदारी ठोक दी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी दिल्ली में अंतिम फैसले की ओर अपनी नजरें गड़े हुए हैं।
मांझी ने किया वादों की याद दिलाई
मीडिया से बातचीत में जीतनराम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का आश्वासन मिला था। उन्होंने यह साफ किया कि वे कोई मांग नहीं कर रहे, बल्कि गठबंधन के दौरान मिले आश्वासन की याद दिला रहे हैं। मांझी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान ने अपनी मां को राज्यसभा भेजने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
पांचवीं सीट का रोमांच
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों में से बीजेपी और जेडीयू की दो-दो सीटें पक्की हैं। पांचवीं सीट...










