Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

निवराह फाउंडेशन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे पंडित आदित्य नारायण बनर्जी

इंदौर / सिलीगुड़ी। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनायक अशोक लूनिया स्वास्थ्य कारणों के चलते Nivrah Foundation के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर संगठन के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ, अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार, फ्रीलांस पत्रकार, तालरत्न एवं ताल सम्राट पंडित पंडित आदित्य नारायण बनर्जी नियुक्त किए गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

मीडिया से चर्चा के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक विनायक अशोक लूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं बढ़ती व्यस्तताओं के कारण वे अब संगठन के कार्यों पर पूर्व की तरह पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत नेतृत्व एवं बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि संगठन को नई दिशा देने के लिए उनसे अधिक अनुभवी, विद्वान एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की समझ रखने वाले पंडित आदित्य नारायण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पंडित आदित्य नारायण बनर्जी आगामी 1 जून से संगठन की समस्त राष्ट्रीय गतिविधियों एवं प्रबंधन की कमान संभालेंगे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में Nivrah Foundation देशभर में सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply