This slideshow requires JavaScript.

लुनिया को “डॉक्टरेट इन लीगल अवेयरनेस एंड सोशल जस्टिस” से किया जाएगा सम्मानित

इंदौर।
दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता, सामाजिक कल्याण एवं कानूनी सलाहकार के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन को आगामी 24 मई को नासिक में आयोजित होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह में “डॉक्टरेट इन लीगल अवेयरनेस एंड Social Justice” की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका की पेरू यूनिवर्सिटी द्वारा भी उन्हें “डॉक्टरेट इन जर्नलिज्म” की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

समारोह के आयोजक डॉ. अजीत बागमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्री लुनिया पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के साथ-साथ कानूनी सलाहकार के रूप में भी समाजसेवा कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक जागरूकता, न्याय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके इन्हीं उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री लुनिया का यह सम्मान न केवल उनकी प्रतिष्ठा को और अधिक गौरवान्वित करेगा, बल्कि समाज के युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा, जिससे वे सकारात्मक दिशा में कार्य करते हुए समाजहित में आगे बढ़ सकें।

डॉ. विनायक लुनिया ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर तक स्वास्थ्य, जागरूकता और रोजगार के अवसर पहुंचाना है। वे भगवान महावीर स्वामी के “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था “लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़” द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि लोग बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें और अच्छी आय अर्जित कर सकें।

स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि “पाथ ऑफ लिविंग” के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोग स्वस्थ एवं जागरूक जीवन जी सकें।

Leave a Reply