Thursday, June 18

Bihar

नीतीश कुमार अब करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर, सुरक्षा बढ़ाने के लिए खरीदी जाएंगी 4 हाई-सिक्योरिटी SUV
Bihar, State

नीतीश कुमार अब करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर, सुरक्षा बढ़ाने के लिए खरीदी जाएंगी 4 हाई-सिक्योरिटी SUV

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने चार अत्याधुनिक, हाई-सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ रेंज रोवर SUV खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इन गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आधिकारिक यात्राओं के दौरान इन बुलेटप्रूफ वाहनों में देखा जा सकेगा। पहली बार काफिले में शामिल होगी हाई-एंड लग्जरी SUV यह पहली बार होगा जब नीतीश कुमार के आधिकारिक काफिले में किसी हाई-एंड लग्जरी SUV को शामिल किया जाएगा। अब तक मुख्यमंत्री अपनी सादगीपूर्ण छवि के अनुरूप ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों या भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित वाहनों में ही सफर करते रहे हैं। ल...
पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत, 8 साल पुराना आपराधिक मामला रद्द
Bihar, State

पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत, 8 साल पुराना आपराधिक मामला रद्द

पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनके खिलाफ दर्ज आठ साल पुराने आपराधिक मामले को रद्द कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकल पीठ ने सुनाया। हाई कोर्ट ने बोधगया थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर चल रही पूरी आपराधिक कार्रवाई को समाप्त करते हुए कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला आगे बढ़ाना उचित नहीं है। क्या था संतोष कुमार सुमन पर आरोप? जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सुमन के खिलाफ अप्रैल 2017 में बोधगया थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि उन्होंने— गैरकानूनी भीड़ एकत्र की सड़क जाम कराया सार्वजनिक उपद्रव किया लोगों पर हमला किया सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्य पालन...
बिहार में 50 हजार ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने का खतरा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Bihar, State

बिहार में 50 हजार ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने का खतरा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

पटना। बिहार में लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। राज्य में करीब 50 हजार से अधिक चालकों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है। परिवहन विभाग का यह कदम सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है। इस संबंध में बिहार के राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों के प्रति अब किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई परिवहन आयुक्त ने कहा कि ऐसे चालक जो बार-बार हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, गलत साइड ड्राइविंग जैसे नियमों की अनदेखी कर...
निगरानी ब्यूरो का डबल अटैक: नालंदा और नवादा में दो राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Bihar, State

निगरानी ब्यूरो का डबल अटैक: नालंदा और नवादा में दो राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नालंदा और नवादा जिले में दो राजस्व कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में जमीन के परिमार्जन (रिकॉर्ड सुधार) के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सामने आई थी। निगरानी टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। नालंदा: 45 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी के अनुसार, नालंदा जिले के राजगीर अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उसे छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से पकड़ा गया। बताया गया कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के रटना गांव निवासी राजीव कुमार ने निगरानी कार्यालय, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह जमीन के परिमार्जन के ...
बेहतर भविष्य की तलाश में दिल्ली पहुंचीं 5 नाबालिग लड़कियां, बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में किया रेस्क्यू
Bihar, State

बेहतर भविष्य की तलाश में दिल्ली पहुंचीं 5 नाबालिग लड़कियां, बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में किया रेस्क्यू

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से लापता हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर नई दिल्ली से बरामद कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, ये लड़कियां कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से सोमवार को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं सदर-एक के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विवेक दीप ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि लखौरा गांव के वार्ड संख्या आठ से पांच लड़कियां लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, सभी लड़कियां सोमवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने जब आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने थान...
नीतीश सरकार के 5 बड़े मिशन, जो पूरा करेंगे पीएम मोदी का सपना: बिहार बजट 2026-27 में कृषि और पशुपालन पर बड़ा दांव
Bihar, State

नीतीश सरकार के 5 बड़े मिशन, जो पूरा करेंगे पीएम मोदी का सपना: बिहार बजट 2026-27 में कृषि और पशुपालन पर बड़ा दांव

पटना। बिहार सरकार ने बजट 2026-27 में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई बड़े कदम उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए 5 प्रमुख मिशन शुरू करने की दिशा में काम शुरू किया है। इन मिशनों का उद्देश्य बिहार को कृषि, पशुपालन और ग्रामीण बाजार व्यवस्था में देश का अग्रणी राज्य बनाना है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और किसान सशक्तिकरण के सपने को साकार किया जा सके। राज्य सरकार के अनुसार बिहार की लगभग 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि और इससे जुड़े कार्यों पर निर्भर है। कृषि रोडमैप लागू होने के बाद वर्ष 2005 से अब तक बिहार में खाद्यान्न उत्पादन में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम आकलन में राज्य ने 326.62 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया...
बेटा न होने पर प्रताड़ना का आरोप: नालंदा में मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
Bihar, State

बेटा न होने पर प्रताड़ना का आरोप: नालंदा में मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

नालंदा (बिहार)। नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतनंदनपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जहर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय कविता कुमारी, उसकी 5 वर्षीय बेटी सपना कुमारी और डेढ़ वर्षीय बेटी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप मृतका कविता का मायका बिहार थाना क्षेत्र के वासवन बिगहा गांव में है। मायके पक्ष का आरोप है कि कविता को बेटा न होने के कारण लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के दादा सूबे यादव ने बताया कि पिछले छह दिनों से कविता और उसके बच्चों को ससुराल में खाना तक न...
बिहार में पेश हुआ 3,47,589.76 करोड़ रुपए का बजट, 94 लाख गरीब परिवारों के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान
Bihar, State

बिहार में पेश हुआ 3,47,589.76 करोड़ रुपए का बजट, 94 लाख गरीब परिवारों के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया, जिसका कुल आकार 3,47,589.76 करोड़ रुपए रखा गया है। यह पिछले वर्ष के 3.17 लाख करोड़ रुपए के बजट से लगभग 30 हजार करोड़ अधिक है। वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ‘सात निश्चय-3’ के माध्यम से बिहार को विकसित राज्यों की कतार में लाना है। इस बजट में गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 94 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है। विकास के 'पांच मंत्र' वित्त मंत्री ने बिहार के विकास का रोडमैप साझा करते हुए पांच मूल स्तंभों की पहचान की – ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान। इन पर आधारित योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, पारदर्शी शासन, आधुनिक तकनीक, युवाओं की आकांक्षाएँ और सामाजिक गौरव को बजट की प्र...
जहां सरयू हुई विलुप्त, गंगा-सोन के संगम पर बसा इतिहास: सूफी परंपरा का जीवंत केंद्र मनेर
Bihar, State

जहां सरयू हुई विलुप्त, गंगा-सोन के संगम पर बसा इतिहास: सूफी परंपरा का जीवंत केंद्र मनेर

पटना: पटना जिले के पश्चिम में स्थित मनेर शरीफ इतिहास, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम है। कभी गंगा, सोन और सरयू नदियों के संगम पर बसा यह नगर आज सूफी परंपरा के एक महत्वपूर्ण तीर्थ के रूप में जाना जाता है। अपने प्रसिद्ध लड्डुओं से लेकर भव्य दरगाहों तक, मनेर सदियों से आस्था और इतिहास का साक्षी रहा है। मनेर का प्राचीन नाम ‘मनियार मठान’ बताया जाता है, जिसका अर्थ स्थानीय परंपरा में “संगीत नगरी” माना जाता है। समय के साथ सूफी संतों के प्रभाव से यह स्थान आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ और इसके नाम के साथ ‘शरीफ’ जुड़ गया। इतिहासकारों के अनुसार मनेर का उल्लेख मध्यकाल से भी पहले के अभिलेखों में मिलता है। संगम की भूमि और सामरिक महत्व प्राचीन काल में मनेर गंगा, सोन और सरयू नदियों के संगम पर स्थित था। उस दौर में नदी मार्ग ही व्यापार और आवागमन की धुरी थे, इसलिए यह क्षेत्र सामरिक...
आर्थिक सर्वेक्षण का खुलासा: बिहार में वाहनों की रिकॉर्ड खरीद, 2024 में करीब 14 लाख नए रजिस्ट्रेशन
Bihar, State

आर्थिक सर्वेक्षण का खुलासा: बिहार में वाहनों की रिकॉर्ड खरीद, 2024 में करीब 14 लाख नए रजिस्ट्रेशन

पटना: अक्सर गरीबी और पिछड़ेपन की बहस में घिरे बिहार से परिवहन क्षेत्र को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वर्ष 2024 में राज्य में 13.95 लाख नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो देश में कुल वाहन बिक्री का 5 प्रतिशत से अधिक है। इस उछाल ने न सिर्फ बाजार को गति दी, बल्कि राज्य सरकार को 3678 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिला। रिपोर्ट के मुताबिक निजी वाहनों के निबंधन में बिहार देश में सातवें स्थान पर रहा, जबकि बस और ट्रक जैसे व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में राज्य ने पांचवां स्थान हासिल किया। राजधानी पटना इस वृद्धि का केंद्र रहा, जहां अकेले 1.66 लाख से अधिक नए वाहन रजिस्टर्ड हुए। दोपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा मांग सर्वेक्षण के अनुसार 2024 में राज्य में 11.26 लाख दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ। इसके अलावा 77 हजार कारें, 78 हजार टैक्सियां और लगभग 45 हजार तिपहिया वाहन ...