Thursday, June 18

Bihar

नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास
Bihar, State

नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक आंदोलन की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकेत दिए हैं कि इन मामलों में न्याय और शासन की विश्वसनीयता बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रही है। बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा प्रकरण का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मामलों में न्याय प्रक्रिया की धीमी गति ने जनता का विश्वास कमजोर किया...
बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Bihar, State

बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार पर औसतन 24.33 लाख रुपये खर्च किए। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित थी, लेकिन लगभग 42 प्रतिशत विजयी विधायकों ने इसका केवल 61 प्रतिशत या उससे भी कम खर्च किया। ADR की रिपोर्ट में 240 विजयी विधायकों के खर्च का विश्लेषण किया गया। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले और सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी शामिल है। पार्टियों के हिसाब से खर्च: भाजपा (BJP): 88 विधायकों ने औसतन 27.36 लाख रुपये खर्च किए, यानी तय सीमा का 68.4 प्रतिशत। जदयू (JDU): 84 विधायकों का औसत खर्च 25.53 लाख रुपये (63.8 प्रतिशत)। लोजपा (रामविलास): 19 विधायकों ने औसतन 19.60 लाख रुपये खर्च किए (49 प्र...
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक प्रस्तावित, डॉक्टरों ने सरकार पर उठाए सवाल
Bihar, State

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक प्रस्तावित, डॉक्टरों ने सरकार पर उठाए सवाल

बिहार सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में हलचल मची हुई है। बिहार हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (बीएचएसए) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से कहा है कि पहले सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं और मेडिकल उपकरणों की कमी को दूर किया जाए। बीएचएसए ने स्पष्ट किया है कि अगर निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जाती है, तो डॉक्टरों को इसके नुकसान की भरपाई के लिए उचित नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) या वैकल्पिक वित्तीय मुआवजा दिया जाना चाहिए। डॉक्टरों का मानना है कि बिना पर्याप्त स्टाफ और सुविधाओं के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाना न केवल असंगत है, बल्कि व्यावहारिक भी नहीं। डॉक्टरों ने आगाह किया है कि इस तरह का प्रतिबंध लागू होने पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को सस्ती और सहज स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में कठिना...
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान: PUSU भंग, 28 फरवरी को होगी वोटिंग
Bihar, State

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान: PUSU भंग, 28 फरवरी को होगी वोटिंग

पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही सत्र 2024-25 का निर्वाचित छात्र संघ (PUSU) तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि यह निर्णय पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 44(2) और संबंधित परिनियमों के तहत लिया गया है। इसे राज्यपाल सचिवालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। चुनाव शेड्यूलछात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष वाई. के. वर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंकर कुमार ने बताया कि 6 फरवरी को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (प्रारंभिक मतदाता सूची) पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी को अं...
‘ब्लू ड्रम कांड’: पति की हत्या कर शव को ड्रम में भरने वाला प्रेमी सुभाष शर्मा दोषी ठहराया गया
Bihar, State

‘ब्लू ड्रम कांड’: पति की हत्या कर शव को ड्रम में भरने वाला प्रेमी सुभाष शर्मा दोषी ठहराया गया

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से चार साल पहले हुए सनसनीखेज ‘ब्लू ड्रम कांड’ में कोर्ट ने आरोपी सुभाष शर्मा को दोषी करार दिया है। यह मामला सितंबर 2021 का है, जब राधा देवी के प्रेमी सुभाष शर्मा ने उसके पति राकेश सहनी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रख दिया गया था, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी करार देने के बाद सजा की घोषणा 13 फरवरी को करने का आदेश दिया है। मामले की कहानीमुजफ्फरपुर के नगर थाना के बालूघाट मोहल्ले में यह दिलदहला देने वाली वारदात घटी थी। मृतक राकेश सहनी दिल्ली में अपने काम के सिलसिले में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी राधा देवी अपने तीन बच्चों और परिवार के साथ बालूघाट में किराए के मकान में रह रही थीं। इसी दौरान राधा का सुभाष शर्मा से प्रेम संबंध शुरू हुआ। राधा अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना च...
बिहार की महिलाएं होंगी अधिक सशक्त, युवाओं और किसानों के विकास पर बजट केंद्रित: नीतीश कुमार
Bihar, State

बिहार की महिलाएं होंगी अधिक सशक्त, युवाओं और किसानों के विकास पर बजट केंद्रित: नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-2027 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने 3,47,589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह बजट प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था की गति को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को सफल बनाने में मददगार होगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि बिहार का समग्र विकास तेज गति से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा, "यह बजट बिहार वासियों की आकांक्षाओं का बजट है, जिसमें प्रत्येक बिहारी के सम्मान और राज्य के विकास का स्पष्ट ब्लूप्रिंट समाहित है।" नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी ...
चिराग पासवान और कंगना रनौत फिर साथ नजर आए, ‘पुराने दोस्तों’ की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय
Bihar, State

चिराग पासवान और कंगना रनौत फिर साथ नजर आए, ‘पुराने दोस्तों’ की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय

नई दिल्ली/पटना: कहते हैं, वक्त का पहिया उसी ओर लौटता है जहां से शुरुआत हुई थी। कुछ ऐसा ही केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता चिराग पासवान के साथ बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के मामले में भी हुआ। मंगलवार को एनडीए की बैठक से पहले दोनों की मुलाकात हुई और उनकी केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। दोनों का यह मिलन इसलिए भी खास रहा क्योंकि 2011 में फिल्म मिले ना मिले हम में चिराग और कंगना ने साथ काम किया था। उस समय कंगना बॉलीवुड स्टार बन गईं, जबकि चिराग राजनीति की ओर रुख कर गए। अब एनडीए के संसदीय दल की बैठक में दोनों एक साथ दिखे। कंगना साड़ी के ऊपर ब्लैजर पहनकर और हाथ में बैग लिए चिराग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं। वहीं चिराग भी उनके चेहरे की ओर देखते हुए मुस्कुराए और हल्की शर्मिंदगी जताई। यह पहली बार नहीं है जब दोनों की मुलाकात चर्चा में आई हो। इससे पहले अयोध्या में रामलला ...
बिहार बजट 2026-27: विकास का रोडमैप, लेकिन केंद्रीय फंड पर निर्भरता बनी चिंता, एक्सपर्ट बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस बदलाव नहीं
Bihar, State

बिहार बजट 2026-27: विकास का रोडमैप, लेकिन केंद्रीय फंड पर निर्भरता बनी चिंता, एक्सपर्ट बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस बदलाव नहीं

पटना। बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करते हुए विकास का रोडमैप सामने रखा। सरकार ने इसे बिहार को नई गति देने वाला बजट बताया, लेकिन विशेषज्ञों की नजर में यह बजट उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका। विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार की अर्थव्यवस्था अब भी बड़े पैमाने पर केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर निर्भर है। ऐसे में राज्य के आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल की दिशा में ठोस बदलाव दिखाई नहीं दे रहा। बजट के आकार में बिहार अब भी पीछे बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (BIPFP) के फैकल्टी सदस्य बख्शी अमित कुमार सिन्हा ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बजट के आकार के लिहाज से बिहार अभी भी उत्तर प्रदेश और महार...
बिहार बजट सत्र में गरमाया सदन: जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने माले-राजद गठबंधन पर उठाया सवाल, कहा- ‘नरसंहार गिनाने वाले अब लालू के साथ कैसे?’
Bihar, State

बिहार बजट सत्र में गरमाया सदन: जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने माले-राजद गठबंधन पर उठाया सवाल, कहा- ‘नरसंहार गिनाने वाले अब लालू के साथ कैसे?’

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। चर्चा में हिस्सा लेते हुए जगदीशपुर से जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की विपक्षी सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान कुशवाहा ने राजद और भाकपा माले के गठबंधन को लेकर सवाल उठाते हुए बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्या सोचते हैं, क्योंकि वह मंगलवार को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या तेजस्वी यादव अब सौ दिन तक नहीं बोलेंगे या सौ दिन तक सदन में नहीं आएंगे? नीतीश सरकार की योजनाएं गिनाईं, विपक्ष से समर्थन की अपील विधानसभा में बोलते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब हर प्रखंड म...
बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार: मुजफ्फरपुर से वाल्मीकिनगर तक उड़ेंगे छोटे विमान, बेगूसराय और गोपालगंज एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प
Bihar, State

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार: मुजफ्फरपुर से वाल्मीकिनगर तक उड़ेंगे छोटे विमान, बेगूसराय और गोपालगंज एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प

पटना। बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया के बाद बिहार के छोटे शहरों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में राज्य के कई जिलों से छोटे विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। मंगलवार को बिहार विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि राज्य सरकार बिहार में हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाकर पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति देने की योजना पर काम कर रही है। इन शहरों से उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी वित्त मंत्री के अनुसार बिहार सरकार जिन शहरों में एयर कनेक्टिविटी विकसित करने जा रही है, उनमें— मुजफ्फरपुर सहरसा भागलपुर बीरपुर मुंगेर मोतिहारी छपरा ...