टी20 विश्व कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत की सुपर-8 की उम्मीदों पर रखा ब्रेक, 5 खिलाड़ी बने हार के ‘विलेन’
अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने मुश्किल विकेट पर 187 रन बनाए, जबकि भारत की पारी महज 111 रनों पर सिमट गई। इस मैच में कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आइए जानते हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने टीम इंडिया की हार में प्रमुख भूमिका निभाई।
1. अभिषेक शर्मा
टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला पहले तीन मैचों में खामोश रहा। इस मैच में उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन जल्दी ही लय खो बैठे। 12 गेंदों पर 15 रन बनाना और 8 डॉट गेंदें देना उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा।
2. वरुण चक्रवर्ती
टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से सुपर-8 में काफी उम्मीदें थीं। लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर साउथ अफ्री...










