मुश्ताक से आमिर तक: पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारत की हार पर उगला जहर, दिए तीखे बयान
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से हराकर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। भारत की हार के बाद अब कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स टीवी और ऑनलाइन शो पर अपनी राय दे रहे हैं।
विशेष रूप से, पाकिस्तानियों ने भारत की हार को लेकर तीखे और कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। आलोचकों का कहना है कि भारत के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से पहले पाकिस्तान को अपनी टीम की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनकी टीम का भी सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी तय नहीं है।
पाकिस्तानियों के बयान
मोहम्मद हफीज – पूर्व क्रिकेटर हफीज ने कहा कि साउथ अफ्रीका ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला ले लिया। उस फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।
सकलैन मुश्ताक – पूर्व स्पिनर सकलैन ने पाकिस्तान शो में कहा कि साउथ अफ्रीका ने भारत की प...










