‘तुम बदसूरत हो’ बोलकर किया ब्रेकअप, मनप्रीत ने बताया चमकती त्वचा का सस्ता जुगाड़ – 15 दिन में आएगा निखार
चेहरे पर निखार और चमक लाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद साधारण चीजों से भी त्वचा में असरदार निखार लाया जा सकता है? कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इसका आसान और सस्ता तरीका बताया।
मनप्रीत ने वीडियो में बताया कि उनका ब्रेकअप इस वजह से हुआ कि उन्हें 'काली और बदसूरत' कहा गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बस इसी मौके से अपनी चेहरे की देखभाल शुरू की।
मनप्रीत का घरेलू नुस्खा
सामग्री:
आधा टमाटर
आधा चम्मच जीरा
एलोवेरा जेल
1 विटामिन ई कैप्सूल
विधि:
आधा टमाटर लें और उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह कुचलें।
इसे कपड़े पर रखकर दबा-दबाकर जूस निकालें।
कद्दूकस की हुई गाजर का जूस भी निकालकर टमाटर...










