Monday, December 29

चेहरे के फोड़े-फुंसियां खोलते हैं सेहत के बड़े राज, जानें किस पिंपल से क्या बीमारी हो सकती है

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: चेहरे पर निकलने वाले फोड़े और फुंसियां सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं होतीं, बल्कि ये हमारे शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत भी दे सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले पिंपल्स शरीर की आंतरिक समस्याओं की पहचान कराने में मददगार हैं।

 

फुंसियां फोड़ना सही नहीं:

एक आम धारणा है कि चेहरे के पिंपल्स को फोड़ने से राहत मिलती है। लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे खुद फोड़ने से पिंपल्स चेहरे के किसी और हिस्से में फिर से उभर सकते हैं और संख्या बढ़ सकती है। वहीं डॉक्टर की मदद से फोड़वाने पर उनका दुबारा निकलना लगभग नामुमकिन होता है।

 

चेहरे के पिंपल्स और सेहत का कनेक्शन:

 

गाल के ऊपरी हिस्से (चीक बोन): पेट की सफाई न होने पर पिंपल्स होते हैं।

गाल के निचले हिस्से: लंग्स की समस्या के संकेत।

होंठों के आसपास: यूटरस या प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्या।

नाक पर पिंपल्स: दिल की बीमारी का इशारा।

आंखों के नीचे: किडनी से जुड़ी समस्या।

माथे पर पिंपल्स: लिवर की समस्या।

 

एक्सपर्ट की निजी कहानी:

डिंपल जांगड़ा ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि उनके पिता को बचपन में हर साल नाक की टिप पर एक पिंपल उभरता था। बाद में पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज था और उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। यह अनुभव साबित करता है कि चेहरे के छोटे-छोटे पिंपल्स भी बड़े स्वास्थ्य संकेत दे सकते हैं।

 

सावधानी जरूरी:

इसलिए चेहरे पर फोड़े-फुंसियों को नजरअंदाज न करें। नियमित सफाई, सही आहार और आवश्यक होने पर डॉक्टर से परामर्श आपकी सेहत की सुरक्षा कर सकता है।

 

 

Leave a Reply