क्या अब “अलग सोना” ही रिश्तों को बचाने का नया तरीका है?शहरी कपल्स के बीच बढ़ रहा है ‘स्लीप डिवोर्स’ का चलन — मानसिक स्वास्थ्य का नया उपाय बनकर उभर रहा यह ट्रेंड
तेज़ रफ्तार शहरी जीवनशैली, लंबी वर्किंग आवर्स, डिजिटल डिस्टर्बेंस और अनियमित दिनचर्या के बीच अब कपल्स अपने रिश्तों और मानसिक शांति दोनों को संभालने के नए तरीके खोज रहे हैं। इन्हीं में से एक उभरता ट्रेंड है — “स्लीप डिवोर्स”, यानी पति-पत्नी का अलग-अलग बिस्तर या कमरे में सोना। सुनने में यह रिश्ता टूटने जैसा लगता है, पर असल में यह कदम रिश्ते को और मज़बूत बना रहा है।
क्या है ‘स्लीप डिवोर्स’?
“स्लीप डिवोर्स” का मतलब वैवाहिक दूरी नहीं, बल्कि बेहतर नींद के लिए लिया गया एक व्यावहारिक निर्णय है। यह प्रचलन अक्सर खर्राटे, अलग-अलग नींद के टाइम, या नाइट-शिफ्ट जैसे कारणों से शुरू होता है, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं अधिक गहरे हैं।
अच्छी नींद से चिड़चिड़ापन घटता है, भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है और तनाव कम होता है — जिससे कपल्स का संवाद और रिश्ते दोनों सुधरते हैं। पर्याप्त नींद लेने वाले लोग अधि...







