Tuesday, December 30

‘तुम बदसूरत हो’ बोलकर किया ब्रेकअप, मनप्रीत ने बताया चमकती त्वचा का सस्ता जुगाड़ – 15 दिन में आएगा निखार

 

This slideshow requires JavaScript.

चेहरे पर निखार और चमक लाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद साधारण चीजों से भी त्वचा में असरदार निखार लाया जा सकता है? कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इसका आसान और सस्ता तरीका बताया।

 

मनप्रीत ने वीडियो में बताया कि उनका ब्रेकअप इस वजह से हुआ कि उन्हें ‘काली और बदसूरत’ कहा गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बस इसी मौके से अपनी चेहरे की देखभाल शुरू की।

 

 

 

मनप्रीत का घरेलू नुस्खा

 

सामग्री:

 

आधा टमाटर

आधा चम्मच जीरा

एलोवेरा जेल

1 विटामिन ई कैप्सूल

 

विधि:

 

  1. आधा टमाटर लें और उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह कुचलें।
  2. इसे कपड़े पर रखकर दबा-दबाकर जूस निकालें।
  3. कद्दूकस की हुई गाजर का जूस भी निकालकर टमाटर-जूस में मिलाएं।
  4. इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिला दें।
  5. आपका घरेलू फेस नुस्खा तैयार है।

 

 

 

इस्तेमाल करने का तरीका

 

रोजाना नहाने के बाद चेहरे और गर्दन पर जूस लगाएं।

इसे धोने की जरूरत नहीं है, त्वचा इसे अब्सॉर्ब कर लेगी।

लगातार 15 दिन इसका उपयोग करने पर त्वचा में स्पष्ट निखार और चमक दिखाई देगी।

 

पैच टेस्ट जरूर करें:

किसी भी नए प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे त्वचा पर संभावित साइड इफेक्ट्स का खतरा कम हो जाता है।

 

 

डिस्क्लेमर:

लेख में दी गई जानकारी इंस्टाग्राम वीडियो और ऑनलाइन स्रोतों पर आधारित है। नवभारतटाइम्स इसकी सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।

 

 

Leave a Reply