यूरोप ने भारत को BRICS फ्रेमवर्क से देखकर की रणनीतिक गलती, जर्मनी के विदेश मंत्री ने स्वीकार किया
बर्लिन, 16 फरवरी 2026: जर्मनी ने खुलकर माना है कि यूरोप ने भारत और ब्राजील जैसे देशों को BRICS के सदस्य के रूप में देखकर गलत रणनीतिक अनुमान लगाया। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूरोप अब इन उभरती शक्तियों के साथ साझा हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों को मान्यता दे रहा है।
वेडफुल ने बताया कि पिछली सोच के कारण यूरोप भारत और ब्राजील से दूर हो गया था। उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों में हमने इन देशों को BRICS के सदस्य के रूप में देखा। इसका नतीजा यह हुआ कि हम उनसे अलग-थलग हो गए, जो रणनीतिक दृष्टि से गलत था। अब हमने समान हितों के क्षेत्रों को तेजी से पहचाना है और उनके साथ संबंधों को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।”
जर्मनी के विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस और चीन के साथ यूरोप के मौलिक मतभेद और भिन्नताएं कायम हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि भारत औ...










