पीएम मोदी के बाद शहबाज शरीफ ने भी तारिक रहमान को दी बधाई, कहा “भाई”
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद तारिक रहमान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार शाम फोन पर बधाई दी। इसके पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान से फोन पर बात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी थीं।
शहबाज शरीफ की दोस्ताना कॉल
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में बताया कि उन्होंने BNP के चेयरमैन तारिक रहमान को “मेरे भाई” कहकर संबोधित किया और फोन कॉल को गर्मजोशी भरी और दोस्ताना बताया। यह बांग्लादेश चुनाव के नतीजों के बाद रहमान और शरीफ के बीच पहली बातचीत थी।
शहबाज शरीफ ने लिखा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपने भाईचारे वाले रिश्तों को मजबूत करने, बेगम खालिदा जिया की विरासत को आगे बढ़ाने और शांति, तरक्की और खुशहाली के साझा लक्ष्यों को पूरा करने की उम्मीद करता है। इसके पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी न...










