
इस्लामाबाद/ढाका, 13 फरवरी 2026: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बांग्लादेश के आगामी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजने में अपने ही ब्लंडर का शिकार हो गए। अंग्रेजी में भेजा गया संदेश सही था, लेकिन बंगाली में उन्होंने “Landslide Victory” (प्रचंड जीत) का गलत अनुवाद कर दिया और उसे “Landslip” यानी भूस्खलन/डिजास्टर लिख दिया।
AI ने बढ़ाया शर्मनाक ब्लंडर
जरदारी का कार्यालय बधाई संदेश के लिए संभवतः AI प्लेटफॉर्म जैसे ChatGPT का इस्तेमाल कर रहा था। AI ने अंग्रेजी शब्दों का गलत ट्रांसलेशन कर दिया। सोशल मीडिया पर अब इस गलती का जमकर मजाक उड़ रहा है।
संवेदनशीलता पर सवाल
फरवरी के महीने को बांग्लादेश में ‘मदर लैंग्वेज मंथ’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें 1952 के भाषा आंदोलन के शहीदों की याद की जाती है। उस महीने ऐसे संदेश भेजना, जिसमें बंगाली भाषा का अपमान हो, पाकिस्तान के राष्ट्रपति की असंवेदनशीलता को उजागर करता है।
अंग्रेजी में सही संदेश
जरदारी ने अंग्रेजी में तारिक रहमान को बधाई देते हुए लिखा:
“राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने BNP की बड़ी जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी और बांग्लादेश के लोगों को उनके सफल, शांतिपूर्ण चुनावों के लिए बधाई दी। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टनरशिप और आगे की साझा तरक्की के लिए मज़बूत समर्थन करता है।”
राजनीतिक और ऐतिहासिक संवेदनशीलता
यह घटना इसलिए भी विवादित है क्योंकि 1952 में पाकिस्तान ने बंगाली भाषा के विरोधियों पर क्रूर कार्रवाई की थी। अब फरवरी में इस तरह का AI-जनरेटेड संदेश जारी होना इतिहास और भावनाओं के लिहाज से विवादास्पद माना जा रहा है।
