**पाकिस्तान में असीम मुनीर बने ‘सुप्रीम लीडर’!
तीनों सेनाओं और परमाणु हथियारों पर पूरा नियंत्रण, भारत-पाक तनाव बढ़ने की आशंका**
इस्लामाबाद/एजेंसियां: पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक और विवादित बदलाव करते हुए आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) नियुक्त किया गया है। 27वें संविधान संशोधन के जरिए बना यह नया पद अब पाकिस्तान की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का सर्वोच्च कमान संभालेगा।
इसके साथ ही मुनीर को पाकिस्तान के न्यूक्लियर वेपन सिस्टम पर भी एकल नियंत्रण मिल गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पाकिस्तान में सेना की ताकत चरम पर पहुंच गई है और नागरिक सरकार लगभग प्रतीकात्मक बनकर रह गई है।
राजनीतिक हलचल के बिना सेना बनी सर्वशक्तिमान
अब तक पाकिस्तान में सेना तख्तापलट करके सत्ता हासिल करती रही है, लेकिन इस बार बिना किसी टकराव के उसने अपने अधिकारों का दायरा कई गुना बढ़ा लिया है।
1 नवंबर को संसद ने संश...










