पाकिस्तान में सत्ता संघर्ष गहराया: सेना को भी नहीं पता असली चीफ कौन, असीम मुनीर पर संकट गहरा, शहबाज सरकार की ‘बैकडोर राजनीति’ उजागर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सेना और नागरिक सरकार के बीच खींचतान खतरनाक मोड़ ले रही है। संविधान संशोधन के तहत बनाए गए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद पर पहली नियुक्ति की डेडलाइन बीत चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसी के साथ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की स्थिति भी असमंजस में है—और सबसे हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तानी सेना को खुद नहीं पता कि उनका असली चीफ आखिर है कौन!
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि देश की राजनीति और सेना दोनों अनिश्चितता के दौर में फंस गए हैं। CDF पद 27 नवंबर को खाली हो गया, जबकि मुनीर के आर्मी चीफ के कार्यकाल की समय सीमा 29 नवंबर को खत्म हो गई। इसके बावजूद सरकार ने कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, जिससे बड़े टकराव के संकेत मिल रहे हैं।
भारत के लिए भी खतरे की चेतावनी
भारतीय NSAB के पूर्व सदस्य तिलक देवाशेर ने ANI से बातचीत में पाकिस्तान...










