Friday, June 19

This slideshow requires JavaScript.

4 अगस्त को होगा ‘PaperWala’ डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, समाचार पत्रों को मिलेगा करोड़ों पाठकों तक पहुंचने का अवसर

इंदौर। देशभर के मध्यम एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों की डिजिटल पहुंच और पाठक संख्या को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से निवराह फाउंडेशन एवं लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज (LVGC) के संयुक्त तत्वावधान में विकसित की जा रही ‘PaperWala’ डिजिटल लाइब्रेरी का औपचारिक शुभारंभ आगामी 4 अगस्त को किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

PaperWala एक अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर की विभिन्न भाषाओं के समाचार पत्र, पत्रिकाएं एवं मीडिया संस्थान अपने ई-पेपर को एक ही मंच पर उपलब्ध करा सकेंगे। इससे पाठकों को विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के समाचार पत्र पढ़ने की सुविधा प्राप्त होगी, वहीं मीडिया संस्थानों को अपनी डिजिटल उपस्थिति सशक्त बनाने तथा करोड़ों पाठकों तक पहुंच स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

एलवीजीसी के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया ने बताया कि डिजिटल युग में समाचार पत्रों के लिए अपनी पाठक संख्या और पहुंच का विस्तार करना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। विशेष रूप से मध्यम एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों एवं भारी निवेश की आवश्यकता पड़ती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘PaperWala’ डिजिटल लाइब्रेरी की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 20 जून से मीडिया संस्थानों एवं समाचार पत्रों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक समाचार पत्र एवं प्रकाशन संस्थान मात्र ₹1000 वार्षिक सदस्यता शुल्क के माध्यम से अपने ई-पेपर को PaperWala डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ सकेंगे।

PaperWala से समाचार पत्रों को प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभ :

• देशभर के करोड़ों पाठकों तक पहुंच बनाने का अवसर।
• ई-पेपर के डिजिटल प्रकाशन की सुविधा।
• राष्ट्रीय स्तर पर समाचार पत्र की पहचान एवं ब्रांडिंग को बढ़ावा।
• एक ही प्लेटफॉर्म पर विभिन्न राज्यों एवं भाषाओं के समाचार पत्रों की उपलब्धता।
• डिजिटल युग में पाठक संख्या एवं विज्ञापन संभावनाओं में वृद्धि।
• मोबाइल, टैबलेट एवं कंप्यूटर पर सरल एवं सहज पहुंच।
• क्षेत्रीय एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल उपस्थिति का सशक्त माध्यम।

डॉ. लूनिया ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘PaperWala’ भारतीय मीडिया जगत के लिए एक सशक्त डिजिटल सेतु सिद्ध होगा, जो क्षेत्रीय एवं मध्यम समाचार पत्रों को नई पहचान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल युग की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने देशभर के समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं मीडिया संस्थानों से इस अभिनव डिजिटल अभियान से जुड़कर भारतीय मीडिया को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इच्छुक समाचार पत्र एवं मीडिया संस्थान 20 जून से प्रारंभ होने वाली पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Leave a Reply