तेजस के पायलट की मौत के बाद भी क्यों नहीं रुका दुबई एयरशो? आयोजकों ने दी सफाई
दुबई: दुबई एयरशो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान के हादसे में विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद मौत के बावजूद शो जारी रखने को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आयोजकों ने इस पर सफाई दी है।
दुबई एयरशो के सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी कर कहा गया कि नमांश स्याल की अचानक मृत्यु के बावजूद कार्यक्रम को जारी रखने का फैसला उनके एविएशन के प्रति जुनून और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया। आयोजन समिति ने बताया कि शो को जारी रखने का निर्णय टीम से सलाह-मशविरा करके लिया गया था।
आयोजकों ने कहा, “घटना के बाद आखिरी डिस्प्ले उनके सम्मान में किया गया। शनिवार को उनके जीवन और योगदान को सम्मान देने के लिए एक फॉर्मल सर्विस रखी गई।” साथ ही, उन्होंने अपने संवेदनाएं नमांश स्याल के परिवार, भारतीय वायुसेना और सभी प्रभावित लोगों के प्रति जताई।
हादसे का विवरणशुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे अल मक...










