

इंदौर। Luniya Vinayak Group of Companies (LVGC) के निदेशक मंडल ने डॉ. विनायक अशोक लुनिया को SD Ads Agency का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय, स्थानीय एवं सूक्ष्म मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय और कॉर्पोरेट विज्ञापन उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की घोषणा की।

डॉ. लुनिया ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश कॉर्पोरेट विज्ञापन बड़े प्रकाशन समूहों तक सीमित हैं, जबकि स्थानीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया देश की वास्तविक तस्वीर सामने लाते हैं। इसलिए SD Ads Agency का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों को कॉर्पोरेट विज्ञापनों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि एजेंसी शीघ्र ही देशभर के क्षेत्रीय समाचार पत्रों, डिजिटल न्यूज पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों की सूचीबद्धता शुरू करेगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही, मीडिया संस्थानों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण और पेशेवर प्रेस रिलीज़ उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
डॉ. लुनिया ने विश्वास जताया कि यह पहल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने के साथ-साथ देश के हजारों छोटे और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।


