बंबई हमले का बदला: पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर-जे-मोहम्मद का खतरनाक जलसा, हाफिज सईद के बेटे ने दिया जहरीला बयान
इस्लामाबाद/बहावलपुर: पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों का बड़ा जलसा आयोजित किया गया, जिसमें हाफिज सईद के बेटे ने आग उगलते बयान दिए। वीडियो में आतंकियों ने कहा, “बंबई को हमने ढेर किया, अब आगरा और दिल्ली कुछ भी नहीं।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस जलसे में शामिल आतंकियों का नाम पिछले आतंकवादी हमलों, जैसे पहलगाम हमला और दिल्ली कार बम धमाका से जुड़ा है। एनडीटीवी के अनुसार, यह आयोजन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर में हुआ था, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहले ध्वस्त कर दिया था।
वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भी जैश कमांडरों के साथ नजर आए। इससे साफ जाहिर होता है कि ये दोनों आतंकी संगठन भारत के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का जलसा पाकिस्तान सरकार से इन ...










