Thursday, March 12

World

यूक्रेन ने बनाई टॉमहॉक जैसी मिसाइल, रूसी Su-57 जेट की फैक्ट्री पर हमला कर पुतिन को बड़ा झटका
World

यूक्रेन ने बनाई टॉमहॉक जैसी मिसाइल, रूसी Su-57 जेट की फैक्ट्री पर हमला कर पुतिन को बड़ा झटका

    कीव: अमेरिका से टॉमहॉक क्रूज मिसाइल न मिलने के बावजूद, यूक्रेन ने फ्लेमिंगो FP-5 नाम की लंबी दूरी की, कम ऊंचाई पर उड़ने वाली सबसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित कर ली है। यूक्रेन का दावा है कि इसी मिसाइल से उसने रूस के Su-57 सहित Su-34 और Su-35 लड़ाकू जेट के उत्पादन स्थल को निशाना बनाया।   यूक्रेन के मुताबिक, इस मिसाइल का पहला इस्तेमाल अगस्त 2025 में क्रीमिया के आर्मियांस्क में रूसी FSB चौकी पर किया गया। इसके बाद सितंबर में बेलगोरोड स्थित स्किफ-एम फैसिलिटी को निशाना बनाया गया, जो रूस के प्रमुख लड़ाकू जेट की टूलिंग और उत्पादन फैक्ट्री है।   यूक्रेनी मीडिया की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चारों मिसाइलों ने टारगेट को सटीक निशाना बनाया और फैक्ट्री में भारी नुकसान पहुंचाया। सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला है कि फैसिलिटी की मरम्मत अब भी अधूरी है, जो इस हमले क...
अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता, NATO चीफ की यूरोपीय संसद में दो टूक
World

अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता, NATO चीफ की यूरोपीय संसद में दो टूक

    ब्रसेल्स: नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रट ने सोमवार को यूरोपीय संसद में स्पष्ट कहा कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूरोप सच में अकेले अपनी रक्षा करना चाहे तो उसे अपने सैन्य खर्च को दोगुना से भी अधिक करना होगा और अपनी परमाणु क्षमता विकसित करनी होगी।   रट ने कहा, "अगर कोई सोचता है कि यूरोपीय यूनियन या पूरा यूरोप अमेरिका के बिना खुद की रक्षा कर सकता है, तो यह सिर्फ सपना है। हमें एक-दूसरे की जरूरत है।" उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि अकेले चलने की कोशिश में यूरोप अमेरिकी परमाणु छतरी खो देगा, जो आजादी और सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।   नाटो चीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्कटिक और सामूहिक सुरक्षा नीति की तारीफ की और कहा कि समुद्री रास्तों के खुलने के कारण चीन और रूस अधिक सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने ...
यमन पर मतभेद के बावजूद UAE के साथ रिश्ते अहम, सऊदी अरब ने सुधार के दिए संकेत
World

यमन पर मतभेद के बावजूद UAE के साथ रिश्ते अहम, सऊदी अरब ने सुधार के दिए संकेत

    रियाद: सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा है कि यमन और अन्य मामलों में मतभेद होने के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखना सऊदी अरब के लिए बेहद जरूरी है। फैसल ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब यमन में प्रभाव बढ़ाने के मुद्दे पर दोनों देशों में हालिया हफ्तों में टकराव देखा गया।   अल अरबिया न्यूज के अनुसार फैसल ने कहा, "हमारे नजरिए से यूएई के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह क्षेत्रीय स्थिरता का अहम तत्व है। सऊदी हमेशा ही GCC (गल्फ काउंसिल) के भीतर यूएई के साथ अच्छे और सकारात्मक संबंध बनाए रखने के लिए तत्पर रहा है।"   यमन पर हुए मतभेद को स्वीकार करते हुए फैसल ने कहा कि "सच्चाई यह है कि हमारे विचार यमन को लेकर अलग हैं। यूएई ने अब यमन छोड़ने का फैसला किया है। अगर ऐसा होता है, तो सऊदी अरब वहां जिम्मेदारी लेगा। इसके बा...
भारत ने UNSC में पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा की उड़ाई धज्जियां, ऑपरेशन सिंदूर और कश्मीर पर दिया करारा जवाब
World

भारत ने UNSC में पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा की उड़ाई धज्जियां, ऑपरेशन सिंदूर और कश्मीर पर दिया करारा जवाब

    न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने पाकिस्तान की लगातार फैलाई जा रही झूठी जानकारी और आतंकवाद को वैध ठहराने की कोशिशों की कड़ी आलोचना की। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पीएन हरीश ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत और उसके नागरिकों को नुकसान पहुंचाना है।   हरीश ने पाकिस्तान के बयान को खारिज करते हुए अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। उन्होंने कहा, "यह हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने अंजाम दिया। पाकिस्तान आतंकवाद को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा।"   भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कार्रवाई पूरी तरह सोच-समझकर, तनाव न बढ़ाने वाली और जिम्मेदार थी। इसका उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को खत्म करना और आतंकवादियों को नि...
F-35 डील पर अमेरिका ने कनाडा को दी चेतावनी, एयरस्पेस में भेजे जा सकते हैं फाइटर जेट
World

F-35 डील पर अमेरिका ने कनाडा को दी चेतावनी, एयरस्पेस में भेजे जा सकते हैं फाइटर जेट

    ओटावा/वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच F-35 फाइटर जेट डील को लेकर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राजदूत पीट होएकस्ट्रा ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा 88 F-35 जेट खरीदने के अपने फैसले से पीछे हटता है, तो अमेरिका को NORAD (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) में बदलाव करना पड़ सकता है और अमेरिकी फाइटर जेट कनाडा के एयरस्पेस में तैनात किए जा सकते हैं।   NORAD कनाडा और अमेरिका के बीच दशकों पुरानी साझेदारी है, जो क्षेत्रीय खतरों पर नजर रखती है और जरूरत पड़ने पर हथियारों से लैस जेट भेजकर उन्हें रोकती है। होएकस्ट्रा ने कहा कि अगर कनाडा कम जेट खरीदता है तो अमेरिका सुरक्षा की खामियों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाएगा, जिसमें कनाडाई एयरस्पेस में अमेरिकी फाइटर जेट तैनात करना भी शामिल है।   कनाडा ने 2022 में लॉकहीड मार्टिन के साथ 88 F-35A एडवांस फाइटर जेट खरीदने का समझौत...
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 से अधिक की मौत, तापमान माइनस 31 डिग्री तक पहुंचा
World

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 से अधिक की मौत, तापमान माइनस 31 डिग्री तक पहुंचा

    वॉशिंगटन: अमेरिका इस समय भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है, जिसने देश के लाखों घरों में बिजली की आपूर्ति ठप कर दी है और कम से कम 30 लोगों की जान ले ली है। देश के तो तिहाई हिस्से में कड़ाके की ठंड ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है।   मौसम विभाग के अनुसार, आर्कन्सास से न्यू इंग्लैंड तक 2100 किलोमीटर के क्षेत्र में एक फुट से अधिक मोटी बर्फ जम चुकी है। पिट्सबर्ग और उसके उत्तर में 20 इंच तक बर्फ गिरी है, जबकि तापमान माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके चलते सड़क परिवहन और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है, उड़ानें रद्द की गई हैं और बड़े पैमाने पर स्कूल बंद रहे।   एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के दो तिहाई हिस्से में बर्फ और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आर्कटिक हवाओं के नए प्रवाह से पूर्वी तट के कुछ हिस्सों में इस ...
ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंकाओं के बीच UAE ने दिया बड़ा बयान: एयरस्पेस नहीं होगा इस्तेमाल
World

ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंकाओं के बीच UAE ने दिया बड़ा बयान: एयरस्पेस नहीं होगा इस्तेमाल

    अबू धाबी/वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए अपने एयरस्पेस, समुद्री सीमा या इलाके का इस्तेमाल नहीं होने देगा। UAE के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में तटस्थता और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि बातचीत, तनाव कम करना, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन और देशों की संप्रभुता का सम्मान ही मौजूदा संकटों का सबसे प्रभावी समाधान है।   यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि मिडिल ईस्ट की ओर बड़ा अमेरिकी बेड़ा बढ़ रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। सोमवार को यह स्ट्राइक कैरियर हिंद महासागर में पहुंचा था। ...
भारत-ईयू फ्री ट्रेड डील से घबराया तुर्की, विशेषज्ञों ने जताई आर्थिक नुकसान की चेतावनी
World

भारत-ईयू फ्री ट्रेड डील से घबराया तुर्की, विशेषज्ञों ने जताई आर्थिक नुकसान की चेतावनी

    अंकारा/दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने लगभग दो दशक लंबी बातचीत के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों पक्ष मंगलवार, 27 जनवरी को इस ऐतिहासिक समझौते की औपचारिक घोषणा करेंगे। यह समझौता यूरोप और भारत के लिए नई आर्थिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा, लेकिन इसके चलते कुछ देशों में चिंता भी बढ़ गई है, जिनमें तुर्की प्रमुख है।   तुर्की की सरकार और व्यापार विशेषज्ञों ने इस डील के संभावित नकारात्मक प्रभावों को लेकर चेतावनी दी है। तुर्की दशकों से यूरोपीय संघ के साथ कस्टम्स यूनियन में बंधा हुआ है, जिससे वह अन्य देशों के साथ होने वाले नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स में सीधे भाग लेने में असमर्थ है।   तुर्की के व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि भारत और ईयू के बीच समझौता तुर्की को अपने प्रमुख वैश्विक बाजारों में पिछड़ने का खतरा पैदा कर सकता है। तुर्की के व्...
World

पाकिस्तान की ‘मरणासन्न’ स्टील मिल में रूस देगा नई जान, भारत के करीबी रूस-पाक रिश्तों में बदलाव का संकेत

इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान की स्टील इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने का बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) को फिर से चालू करने के लिए रूस के साथ समझौता किया गया है, और 2027 से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। यह कदम पाकिस्तान-रूस के रिश्तों में हालिया सुधार को दर्शाता है और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है, क्योंकि रूस पारंपरिक रूप से भारत का करीबी सहयोगी माना जाता है। पाकिस्तानी पब्लिक अकाउंट कमेटी ने बताया कि रूस की ओर से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नवंबर 2025 में दोनों देशों की इंटर-गवर्नमेंट कमीशन ने पाकिस्तान स्टील मिल्स को पुनः चालू करने के लिए दूसरा प्रोटोकॉल साइन किया था। रूसी फर्म इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग LLC ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा कर मिल का तकनीकी ऑडिट भी किया। स्टील मिल का महत्व...
अग्नि‑5 से लेकर Hwasong‑18 तक: दुनिया की 10 सबसे लंबी दूरी की मिसाइलें, जो बदल सकती हैं युद्ध का भविष्य
World

अग्नि‑5 से लेकर Hwasong‑18 तक: दुनिया की 10 सबसे लंबी दूरी की मिसाइलें, जो बदल सकती हैं युद्ध का भविष्य

नई दिल्ली/मॉस्को: आधुनिक युद्ध अब सिर्फ हथियारों की संख्या या दूरी तक सीमित नहीं रह गया है। आज के दौर में किसी मिसाइल की स्पीड, मैन्यूवरेबिलिटी, पेलोड क्षमता और एयर डिफेंस को चकमा देने की ताकत ही उसकी असली ताकत तय करती है। हाइपरसोनिक तकनीक, सॉलिड‑फ्यूल ICBM और मल्टीपल वॉरहेड सिस्टम ने दुनिया के मौजूदा मिसाइल डिफेंस ढांचों को गंभीर चुनौती दी है। रूस, चीन, अमेरिका, भारत और उत्तर कोरिया जैसे देश ऐसी मिसाइलें विकसित कर चुके हैं, जिन्हें रोक पाना मौजूदा तकनीक के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है। इन्हीं खतरनाक हथियारों को देखते हुए अमेरिका ने ‘गोल्डन डोम’ जैसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम पर अरबों डॉलर खर्च करने का फैसला किया है। दुनिया की 10 सबसे लंबी दूरी और घातक मिसाइलें 1. RS‑28 सरमत (रूस)रूस की यह इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 18,000 किमी से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है। भारी पेलोड, MIR...