Monday, April 6

Uttar Pradesh

रामभद्राचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के रथ स्नान को शास्त्रविरोधी करार दिया
State, Uttar Pradesh

रामभद्राचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के रथ स्नान को शास्त्रविरोधी करार दिया

  चित्रकूट: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के माघ मेले में रथ पर स्नान करने के प्रयास को लेकर विवाद छाया हुआ है। इस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने टिप्पणी करते हुए इसे शास्त्रों के प्रतिकूल बताया और शास्त्रों का पालन न करने वाले को उसके कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है, कहा।   रामभद्राचार्य ने कहा कि धर्म में परंपरा और शास्त्रों का पालन सर्वोपरि है। उन्होंने अपने और अपने अनुयायियों के आचरण का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि वे हमेशा पैदल चलकर ही स्नान करते हैं, क्योंकि शास्त्रों में यही विधि वर्णित है। उनका कहना था कि शास्त्रों के विरुद्ध कार्य करने वाले को न सुख मिलेगा, न शांति और न ही सद्गति प्राप्त होगी।   यह विवाद प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन उत्पन्न हुआ। शंकराचार्य और प्रशासन के बीच रथ पर स्नान को लेकर तनाव बढ़ गया। भीड़ ...
खाने को लेकर विवाद में खौफनाक वारदात, पत्नी ने चाकू से काट दी पति की जीभ
State, Uttar Pradesh

खाने को लेकर विवाद में खौफनाक वारदात, पत्नी ने चाकू से काट दी पति की जीभ

  गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोदीनगर के संजयपुरी इलाके में सोमवार रात खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि गुस्साई पत्नी ने रसोई से चाकू लाकर अपने ही पति की जीभ काट डाली। गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों को आशंका है कि वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं, यह ऑपरेशन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।   रात 11 बजे शुरू हुआ झगड़ा, 1 बजे पहुंचा खूनखराबे तक जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय विपिन मोदीनगर की एक फैक्ट्री में काम करता है और अपनी मां गीता व पत्नी ईशा के साथ रहता है। विपिन और ईशा की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। सोमवार रात करीब 11 बजे खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे ...
वाराणसी में जलकर सरचार्ज पर ऐतिहासिक फैसला, 1.41 लाख गृहस्वामियों को बड़ी राहत
State, Uttar Pradesh

वाराणसी में जलकर सरचार्ज पर ऐतिहासिक फैसला, 1.41 लाख गृहस्वामियों को बड़ी राहत

  वाराणसी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए जलकर के बकाए सरचार्ज पर अहम निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत आवासीय श्रेणी के 1,41,103 गृहस्वामियों को अब जलकर के बकाए पर कोई सरचार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, इन सभी को 31 मार्च 2026 तक मूल बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा।   दरअसल, नगर निगम पर इन भवनों का कुल 72.02 करोड़ रुपये का सरचार्ज बकाया था। यह निर्णय सोमवार को टाउनहॉल स्थित गांधी भवन में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर अशोक कुमार तिवारी ने की।   बैठक में धारा 91(2) के तहत पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने जलकर के बकाए सरचार्ज की माफी का प्रस्ताव रखा, जिसे राजेश यादव ‘चल्लू’ ने समर्थन दिया। इस दौरान व्यावसायिक श्रेणी के भवनों पर भी सरचार्ज माफी की मांग उठी। प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सुरेश कुमार चौरसिया ने कहा कि जलकल विभा...
प्रतापगढ़ में अनोखी शादी: पत्नी ने प्रेमी संग रचाई विवाह, पति के सामने किया आशीर्वाद, बच्चों ने जाने से किया इनकार
State, Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ में अनोखी शादी: पत्नी ने प्रेमी संग रचाई विवाह, पति के सामने किया आशीर्वाद, बच्चों ने जाने से किया इनकार

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में एक बेहद अनोखी और चर्चा में आने वाली घटना सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़कर अपने पति के सामने प्रेमी के पांव छुए और उसके साथ घर चली गई। इस दौरान उनके दो बच्चों ने मां संग जाने से इनकार कर दिया।   पति ने पत्नी को पकड़ा मामला शनिवार रात का है, जब पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और पूरे दिन पंचायत चली। पत्नी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी को नहीं छोड़ेगी। पति की शादी 2016 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र सात और चार साल है।   पंचायत और विवाह पति ने पत्नी की जिद के आगे झुकते हुए उसे अमरगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी के साथ विवाह करने की अनुमति दी। शादी के दौरान पत्नी ने अपने पति के सामने प्र...
बांके बिहारी मंदिर की कोटा में मिली 15 हेक्टेयर जमीन, अब देशभर में अन्य संपत्तियों की खोज होगी
State, Uttar Pradesh

बांके बिहारी मंदिर की कोटा में मिली 15 हेक्टेयर जमीन, अब देशभर में अन्य संपत्तियों की खोज होगी

  मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी संपत्ति की खोज को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हाल ही में राजस्थान के कोटा जिले में मंदिर की लगभग 15 हेक्टेयर जमीन का पता चला है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने न केवल इस जमीन का पता लगाया, बल्कि स्थानीय प्रशासन से इसके मूल दस्तावेज भी प्राप्त कर लिए हैं।   देशभर में संपत्तियों की खोज होगी हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि अब मंदिर की अन्य संपत्तियों की तलाश देशभर के अलग-अलग राज्यों में की जाएगी। इसके लिए राज्यों के मुख्य सचिवों और शीर्ष अधिकारियों से सहयोग लिया जाएगा। यह कदम उन जमीनों और संपत्तियों का पता लगाने के लिए उठाया जा रहा है, जो कागजों में मंदिर के नाम पर दर्ज हैं लेकिन अभी तक प्रबंधन के नियंत्रण में नहीं हैं।   इ...
प्रयागगढ़: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने कहा—“मुझे मजबूर किया गया, लेकिन मैं टूटी नहीं हूं; सुप्रीम कोर्ट का फैसला मेरे पक्ष में आया”
State, Uttar Pradesh

प्रयागगढ़: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने कहा—“मुझे मजबूर किया गया, लेकिन मैं टूटी नहीं हूं; सुप्रीम कोर्ट का फैसला मेरे पक्ष में आया”

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के विवाद में नया मोड़ आ गया है। घरेलू हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन पर लगी रोक संबंधी याचिका पर चार महीने के भीतर निर्णय सुनाए।   भानवी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाया और इस दिशा में उन्हें मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है।   भानवी सिंह ने लगाए गंभीर आरोप भानवी ने कहा कि शादी के दौरान उन्हें ‘पर्दा’ प्रथा मानने के लिए मजबूर किया गया। तीन बेटियों के जन्म के बाद भी उन्हें बताया गया कि यदि बेटे ...
प्रयागराज माघ मेला विवाद: कौन हैं चार शंकराचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को क्यों घेरा विवाद
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज माघ मेला विवाद: कौन हैं चार शंकराचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को क्यों घेरा विवाद

    प्रयागराज। माघ मेला के दौरान 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को स्नान करने से रोक दिए जाने के बाद मेला विवादित हो गया। समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई, और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठ गए। इस घटना के बाद देश में चार प्रमुख मठों और उनके शंकराचार्यों को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं।   भारत के चार प्रमुख मठ और उनके शंकराचार्य   ज्योतिर्मठ, उत्तराखंड उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ज्योतिर्मठ उत्तर भारत का प्रमुख मठ है। वर्तमान शंकराचार्य हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। हालांकि उनके शंकराचार्य बनने को लेकर विवाद है। अन्य मठों के शंकराचार्य उन्हें मान्यता नहीं देते और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन के बाद स्वयं को शंकराचार्य घोषित किया। ...
नोएडा: एलिवेटेड रोड पर जगुआर कार और ट्रक की भयंकर टक्कर, 19 वर्षीय फलक की मौत, 3 दोस्त घायल
State, Uttar Pradesh

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर जगुआर कार और ट्रक की भयंकर टक्कर, 19 वर्षीय फलक की मौत, 3 दोस्त घायल

    नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एलिवेटेड रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। भंगेल से अगापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी जगुआर कार ने आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ड्राइविंग सीट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।   हादसे में कार में सवार चार युवकों और युवती में से 19 वर्षीय फलक अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी तीन युवक—आयुष भाटी (18), नील पवार (18) और अंश (18)—गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार अस्पताल में जारी है।   मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस ने किया राहत और बचाव कार्य हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही और यातायात प्रभावित हुआ।   परिजन मा...
छांगुर बाबा गैंग: पीएमओ ने दर्ज कराया ईदुल इस्लाम समेत दो के खिलाफ केस
State, Uttar Pradesh

छांगुर बाबा गैंग: पीएमओ ने दर्ज कराया ईदुल इस्लाम समेत दो के खिलाफ केस

    लखनऊ। बलरामपुर के छांगुर बाबा गिरोह के अहम सदस्य ईदुल इस्लाम और श्रीनाथ उर्फ श्रीकांत श्रीवास के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 18 दिसंबर 2025 को FIR दर्ज करवाई। मामला गंभीर है क्योंकि गिरोह ने प्रधानमंत्री की तस्वीर का अनुचित प्रयोग करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और उसे वास्तविक बताकर इस्तेमाल किया।   PMO में तैनात असिस्टेंट डायरेक्टर एके शर्मा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया है कि 'भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ' नामक संगठन अपने लेटर हेड पर पीएम की फोटो का उपयोग कर रहा था, जो कानूनन प्रतिबंधित है।   आरटीआई से हुआ खुलासा पीएमओ को यह मामला तब पता चला जब दिल्ली निवासी दीपक मलिक ने 2 अप्रैल 2024 को आरटीआई के तहत संगठन से जानकारी मांगी। इसके साथ संलग्न लेटर हेड पर पीएम की फोटो छपी थी। जांच में यह सामने आया कि संगठन ने 2021 में सोसाइटी एक्ट के ...
दुर्गा शक्ति नागपाल की अनोखी पहल: ‘DM खीरी की पाठशाला’ से बेटियों का भविष्य होगा संवारने का अभियान
State, Uttar Pradesh

दुर्गा शक्ति नागपाल की अनोखी पहल: ‘DM खीरी की पाठशाला’ से बेटियों का भविष्य होगा संवारने का अभियान

    लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अनोखी पहल चर्चा में है। केंद्र और प्रदेश सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विजन को जमीन पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने ‘DM खीरी की पाठशाला’ योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियों की पढ़ाई केवल स्कूल तक सीमित न रहे, बल्कि घर पर भी उचित संसाधन और माहौल उपलब्ध हो।   सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जनप्रतिनिधियों ने परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 9,000 छात्राओं को ‘विद्यादायिनी पोटली’ वितरित की। इस पोटली में व्हाइट बोर्ड, स्टडी टेबल, मार्कर, डस्टर और अन्य अध्ययन सामग्री शामिल थी। इसके जरिए बेटियों को घर पर अपनी छोटी पाठशाला बनाने और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।   पहला चरण और चयनित छात्राएं ‘DM खीरी की पाठशाला’ के पहले फेज मे...