UP SIR 2026: वोट कटने का नोटिस मिला या नहीं, ऐसे ऑनलाइन करें चेक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल अनमैप्ड वोटरों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। ये नोटिस उन वोटरों को दिए जा रहे हैं, जिनके विवरण में SIR (Special Intensive Revision) 2026 में विसंगतियां पाई गई हैं। वोटर आयोग की वेबसाइट के जरिए नोटिस चेक करने और ऑनलाइन जवाब देने की सुविधा भी उपलब्ध है।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 12.55 करोड़ वोटर शामिल हैं। इनमें 1.04 करोड़ ऐसे वोटर हैं, जिनका नाम ड्राफ्ट में तो शामिल था, लेकिन 2003 की SIR सूची से मैप नहीं हो पाया। वहीं, 2.22 करोड़ वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने 2003 के गणना प्रपत्र में विवरण भरा था, लेकिन समीक्षा में विसंगतियां पाई गईं। इन सभी को दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस की सुनवाई 21 जनवरी से शुरू होगी।
आमतौर पर BLO (Booth Level Officer) को नोटिस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी ...










