प्रयागराज में शंकराचार्य–प्रशासन टकराव: कौन हैं IPS जोगिंदर कुमार, जिन पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए गंभीर आरोप
माघ मेला 2026 के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम नोज तक पालकी के साथ जाने से रोके जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर शंकराचार्य ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS जोगिंदर कुमार पर सीधे और तीखे आरोप लगाए हैं, जिससे प्रशासन और संत समाज के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि मौनी अमावस्या के दिन उनके अनुयायियों के साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की गई, जिसमें कई साधु-संत घायल हुए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की और धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया। शंकराचार्य के इन आरोपों के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गरमा गया है।
कौन हैं IPS जोगिंदर कुमार
IPS जोगिंदर कुमार 2007 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ह...










