जयपुर में महाराजा-महारानी कॉलेज की जमीन विवाद: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक ने अपनी सरकार को घेरा
जयपुर: राजस्थान की सियासत में महाराजा और महारानी कॉलेज की बेशकीमती जमीन को लेकर अचानक हड़कंप मच गया। मामला तब और गरमाया जब भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरते हुए इसे ‘अवैध’ करार दिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह ऐतिहासिक जमीन नीलामी और व्यावसायिक उपयोग की भेंट चढ़ सकती है।
बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
सराफ ने सदन में कहा कि महाराजा कॉलेज की 48 बीघा और महारानी कॉलेज की लगभग 30 बीघा जमीन का नामांतरण जेडीए के नाम करना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने अधिकारियों पर सवाल उठाए और कहा कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की अनुमति के बिना की गई, जो नियमों के खिलाफ है।
विपक्ष और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
सराफ की आवाज को देखकर कांग्रेस के मनीष यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने भी समर्थन किया। गर्ग ने इसे प्रशासनिक धब्बा बताते हुए ...










