अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को बनाना चाहते हैं डिप्टी CM, बारामती से बेटे को चुनाव लड़ाने की मांग
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अचानक विमान दुर्घटना में मौत के बाद एनसीपी के भीतर राजनीतिक शून्य को भरने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार से राज्य की सक्रिय राजनीति में लौटने और पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्हें महायुति सरकार में शामिल कर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हुई।
गुरुवार को पुणे स्थित सुनेत्रा पवार के आवास पर एनसीपी के शीर्ष नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल जैसे दिग्गज नेता शामिल थे। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धांजलि दी और सुनेत्रा पवार की आगे की राजनीतिक भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता चा...










