Wednesday, June 24

Natioanal

BMC में बंपर जीत पर बीजेपी का पहला बयान, संजय राउत को भी दिया करारा जवाब
Natioanal

BMC में बंपर जीत पर बीजेपी का पहला बयान, संजय राउत को भी दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों की शानदार जीत के बाद पार्टी ने अपने पहले बयान में सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनता के समर्थन को दिया। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आज महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।" सुधांशु त्रिवेदी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "जो लोग अपने गठबंधन सहयोगियों को साथ रखने में नाकाम रहते हैं और उनसे अलग हो जाते हैं, वे दूसरों पर क्या आरोप लगा रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी), जो खुद को बालासाहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी मानती है, उसे आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। जहां बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व के प्रतीक और हिंदू हृदय...
कल का मौसम 17 जनवरी: दिल्ली में रजाई में दुबके रहेंगे लोग, यूपी-उत्तराखंड-पंजाब में ठिठुरन बढ़ेगी
Natioanal

कल का मौसम 17 जनवरी: दिल्ली में रजाई में दुबके रहेंगे लोग, यूपी-उत्तराखंड-पंजाब में ठिठुरन बढ़ेगी

नई दिल्ली: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6°C और अधिकतम 23°C रहने का अनुमान है। दिनभर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। 18 जनवरी को तापमान 7°C से 23°C के बीच रहने की संभावना है, और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-6 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1...
मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया चार्ट
Natioanal

मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया चार्ट

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71% रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। 71% लोग उनके काम को पसंद करते हैं, जबकि केवल 22% लोग उनके काम से असंतुष्ट हैं। आरपीजी समूह के चेयरमैन और उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर किया, जिसमें 2026 की शुरुआत में दुनिया के प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता (Approval Ratings) को दर्शाया गया है। चार्ट में यह दिखाया गया है कि किस देश के नेता को वहां की जनता कितना पसंद करती है। दुनिया में नंबर 1 मोदी चार्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी शीर्ष स्थान पर हैं। मोदी के बाद जापान की सानाई ताकाइची 61% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं और दक्षिण कोरिया के ली जे-म्युंग 56% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ट्रंप और मेलोनी की लोकप्रियता कम अर्जेंटीना के जेवियर माइली 55% रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका के राष...
BMC चुनाव में बीजेपी ने ठाकरे भाइयों की ‘पुंगी’ बजाई, दक्षिण भारतीय वोटरों और अन्नामलाई का बड़ा रोल
Natioanal

BMC चुनाव में बीजेपी ने ठाकरे भाइयों की ‘पुंगी’ बजाई, दक्षिण भारतीय वोटरों और अन्नामलाई का बड़ा रोल

मुंबई: मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 में बीजेपी और उसके सहयोगियों की बड़ी जीत उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के लिए राजनीतिक झटका साबित हुई है। क्षेत्रवाद पर आधारित राजनीति का जो असर ठाकरे भाइयों ने अपने गढ़ में दिखाने की कोशिश की थी, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। देश के कुछ राज्यों से भी बड़े बजट वाले BMC पर ठाकरे परिवार का लंबे समय तक प्रभुत्व रहा, लेकिन इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने उन्हें उनके ही गढ़ में हरा दिया। इस जीत को विश्लेषक ठाकरे परिवार के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा असर डालने वाला बता रहे हैं। ठाकरे भाइयों की बड़ी हार 227 सीटों के लिए हुए मतदान में सर्वेक्षण और प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की एमएनएस को मुख्य रूप से मराठी और मुस्लिम वोट मिले, जबकि उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में मतद...
US दबाव में चाबहार पोर्ट से पीछे हटने पर कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
Natioanal

US दबाव में चाबहार पोर्ट से पीछे हटने पर कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: चाबहार बंदरगाह परियोजना को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी दबाव के आगे झुकते हुए चाबहार पोर्ट से चुपचाप कदम पीछे खींच रहा है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस के मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा, "चाबहार कोई आम बंदरगाह नहीं है। यह भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया से एक अहम, सीधा समुद्री मार्ग देता है, जिससे पाकिस्तान को बाईपास किया जा सकता है और चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का मुकाबला किया जा सकता है।" उन्होंने आगे सवाल उठाया कि अब यह सुनकर कि भारत ने अमेरिकी दबाव में चाबहार से पीछे हटने का निर्णय लिया, यह सरकार की विदेश नीति में एक नई गिरावट है। पवन खेड़ा ने कहा, "सवाल चाबहार पोर्ट या रूसी तेल का नहीं है, सवाल यह है कि मोदी अमेरिका को भारत पर...
धुरंधर में अजीत डोभाल की कहानी: फर्जी या सच्चाई पर आधारित?
Natioanal

धुरंधर में अजीत डोभाल की कहानी: फर्जी या सच्चाई पर आधारित?

  फिल्म में 1999 के कंधार विमान अपहरण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़े दृश्यों को लेकर विवाद, आलोचक कह रहे हैं बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गयानई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर की कहानी को लेकर अब नए विवाद उभरे हैं। आलोचक और कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म में 1999 के कंधार विमान अपहरण (IC-814) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।   आलोचकों का आरोप:   द कारवां मैगजीन के अनुसार, विमान में “भारत माता की जय” का नारा लगाने का कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं है और इसे केवल नरेटिव गढ़ने के लिए दिखाया गया। फिल्म में आतंकियों की रिहाई और खुफिया एजेंसियों के दावे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत और 2010 की 'अमन की आशा' पहल का जिक्र करते हुए फिल्म पर कूटनीतिक प्रयासों को कम दिखाने का आरोप भी लगाया गया। ...
जयशंकर ने क्रिकेट बैट गिफ्ट किया जापानी विदेश मंत्री को, बदले में मिली नेशनल टीम की जर्सी
Natioanal

जयशंकर ने क्रिकेट बैट गिफ्ट किया जापानी विदेश मंत्री को, बदले में मिली नेशनल टीम की जर्सी

  भारत-जापान रणनीतिक बातचीत के बीच खेल के माध्यम से दिखी मित्रता की अनोखी झलकनई दिल्ली: भारत दौरे पर आए जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में खेल ने दोस्ती की नई मिसाल पेश की। जयशंकर ने क्रिकेट प्रेमी मोतेगी को भारतीय क्रिकेट टीम का साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया, तो जापानी विदेश मंत्री ने बदले में उन्हें जापान की नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की।   जयशंकर ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा कीं और लिखा कि जापानी विदेश मंत्री में एक क्रिकेट प्रेमी पाकर और भी खुशी हुई। उन्होंने कहा, “खेल के प्रति हमारे साझा जुनून की भावना में, जापान की नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से साइन किया हुआ बैट भी भेंट किया।”  ...
IMF की तारीफ के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी से मांगी माफी, कहा – ‘निराशा के नेता’ ने भारत को बदनाम किया
Natioanal

IMF की तारीफ के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी से मांगी माफी, कहा – ‘निराशा के नेता’ ने भारत को बदनाम किया

  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन बताया; बीजेपी ने विपक्षी नेता राहुल गांधी पर साधा निशानानई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ किए जाने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने उन्हें ‘निराशा के नेता’ बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी कहकर बदनाम किया और अब उन्हें सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए।   बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी. आर. केशवन ने कहा, “क्या एलओपी, निराशा के नेता, राहुल गांधी जो जानबूझकर झूठ बोलकर हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर गलत छवि पेश करते रहे, क्या वे अब देश और लोगों से माफी मांगेंगे?” उन्होंने आगे कहा कि IMF की ओर से भारत की तारीफ राहुल गांधी के झूठे राजनीतिक नैरेटिव को करारा ज...
‘सेक्शन-7 में RWA को हस्तक्षेप का हक नहीं’, सुप्रीम कोर्ट का रियल एस्टेट दिवालियापन पर बड़ा फैसला
Natioanal

‘सेक्शन-7 में RWA को हस्तक्षेप का हक नहीं’, सुप्रीम कोर्ट का रियल एस्टेट दिवालियापन पर बड़ा फैसला

  अब बैंक और डेवलपर के बीच दिवालियापन प्रक्रिया में RWA या सोसायटी नहीं कर सकेंगी दखल; कोर्ट ने दिशानिर्देशों के साथ पारदर्शिता भी बढ़ाने का दिया निर्देशनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट क्षेत्र में दिवालियापन कानून (IBC) पर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि जब कोई बैंक या वित्तीय संस्था किसी डेवलपर के खिलाफ सेक्शन-7 के तहत दिवालियापन कार्यवाही शुरू करती है, तो रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) या कोई भी सोसायटी इस प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकती। यह मामला केवल लेनदार और कर्जदार के बीच का होता है।   जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने स्पष्ट किया कि RWA तब तक वित्तीय लेनदार नहीं माना जाएगा जब तक कि उसने खुद कर्ज न दिया हो या कानून द्वारा खरीदारों का अधिकृत प्रतिनिधि न बनाया गया हो। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि आरडब्ल्यूए को शुरुआत में दखल देने की अनुमति...
भारत ने अफगानिस्तान में पाक को दिया बड़ा झटका, भारतीय दवाओं से बदल रहा बाजार
Natioanal

भारत ने अफगानिस्तान में पाक को दिया बड़ा झटका, भारतीय दवाओं से बदल रहा बाजार

  अफगानिस्तान में अब पाकिस्तानी दवाओं की जगह भारतीय फार्मा कंपनियों का दबदबा बढ़ा; जीवन रक्षक आपूर्ति और MoU से मजबूत हुआ भारत का प्रभावनई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान में फार्मा सेक्टर के जरिए पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। अफगानिस्तान में पहले पाकिस्तानी दवाओं का दबदबा था, लेकिन अब भारतीय दवाइयां तेजी से वहां के बाजार में अपनी जगह बना रही हैं। यह बदलाव हाल के राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रमों का नतीजा है।   अफगानी ब्लॉगर फजल अफगान के मुताबिक, भारतीय दवाएं पाकिस्तानी या तुर्की दवाओं के मुकाबले करीब चार गुना सस्ती हैं और प्रभावी परिणाम देती हैं। यही कारण है कि अफगानिस्तान में लोग अब तेजी से भारतीय दवाओं की ओर बढ़ रहे हैं।   विशेषज्ञों के अनुसार, अफगानिस्तान में पाकिस्तान की फार्मास्यूटिकल हिस्सेदारी 2024 से घट रही थी। अक्टूबर-नवंबर 2025 में हुई सीमा पर झड़पों के बाद अफगा...