अमित शाह का BSF जवानों के बीच पाकिस्तान और विपक्ष पर निशाना, कहा- घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करेंगे
भुज (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भुज में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 61वें स्थापना दिवस समारोह में देश के जवानों को संबोधित करते हुए घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया। शाह ने कहा कि देश से हर घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा और यह BSF तथा सेना की बहादुरी का प्रमाण होगा।
ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलवाद पर चर्चा:अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान BSF और सेना की बहादुरी के कारण पाकिस्तान को एकतरफा युद्धविराम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के नौ मुख्यालय, प्रशिक्षण शिविर और लॉन्चिंग पैड्स को समाप्त किया गया। साथ ही शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में BSF की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि जल्द ही देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा सं...







