गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली-यूपी में हाई अलर्ट, खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकी संभावित निशाने पर
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही खुफिया एजेंसियों ने देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों और बांग्लादेश स्थित आतंकी समूहों के हमले की संभावना बढ़ गई है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, पंजाब के गैंगस्टर अब विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी आकाओं के लिए पैदल सैनिक के रूप में काम कर रहे हैं। ये गैंगस्टर अपने आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल करके देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं। वे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और खालिस्तानी आतंकवादी तत्वों से जुड़ते जा रहे हैं।
उत्तरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड से पहले संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कई मॉक ड्रिल किए। जनवरी के पहले पखवाड़े में चार मॉक ड्रिल आयोजित कि...










