अब UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ला रहा नया मोबाइल ऐप
नई दिल्ली: पीएफ (Provident Fund) अकाउंट से पैसे निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। ईपीएफओ (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए आप UPI के माध्यम से तुरंत अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे। ऐप अप्रैल 2026 में निवेशकों के लिए उपलब्ध हो सकता है।
कहां-कहां होगी सुविधा
इस नए ऐप के जरिए सदस्य:
अपने PF अकाउंट से पैसे तुरंत निकाल पाएंगे।
लिंक बैंक अकाउंट में फंड सीधे ट्रांसफर होगा।
अपने PF पासबुक बैलेंस और लेन-देन का विवरण देख सकेंगे।
पैसे निकालने के लिए सदस्य अपने UPI PIN का इस्तेमाल करेंगे, जिससे लेन-देन सुरक्षित रहेगा।
क्या बदलेगा PF का नियम?
सदस्य के अकाउंट में अंशदान का 25% हिस्सा मिनिमम बैलेंस के रूप में रहता है। नौकरी छोड़ने के 12 महीने बाद इसे भी निकाला जा सकता है।
बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बना...










