Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

Share Market Update: भारत-अमेरिका डील से सेंसेक्स 3,500 अंक उछला, 15 मिनट में निवेशकों को ₹13 लाख करोड़ का फायदा

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबी प्रतीक्षा के बाद हुई ट्रेड डील से आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 3,500 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में करीब 1,200 अंक की तेजी दर्ज हुई।

This slideshow requires JavaScript.

केवल 15 मिनट के भीतर बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 468.32 लाख करोड़ रुपये हो गया। सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 2,317.24 अंक यानी 2.84% की तेजी के साथ 83,983.70 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 704.05 अंक यानी 2.81% की तेजी के साथ 25,792.45 अंक पर था।

कौन से शेयरों ने बढ़त दिखाई
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, सन फार्मा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी में 3 से 7 फीसदी तक तेजी देखी गई।
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5 से 2.75 फीसदी तक उछाल आया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में 3 प्रतिशत से अधिक तेजी रही।

अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी
ट्रेड डील के बाद आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल आया। जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार इस डील से अडानी ग्रुप की कंपनियों को बड़ा लाभ हो सकता है।

  • अडानी ग्रीन के शेयर 13% तक उछले

  • अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10% बढ़ा

  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस के शेयर 6 से 8% तक तेजी दिखाए

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के साथ इस ट्रेड डील से घरेलू शेयर बाजार में अगले कुछ कारोबारी सत्रों में और तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा।

Leave a Reply