अडानी ग्रुप का नया कदम: एयरपोर्ट चलाने के बाद अब पायलट ट्रेनिंग में भी एंट्री
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप एविएशन सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रहा है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देश के आठ एयरपोर्ट का संचालन कर चुके गौतम अडानी अब पायलटों को ट्रेनिंग देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए ग्रुप की डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी फ्लाइट सिम्युलेशन टेक्निक सेंटर (FSTC) को खरीदने पर विचार कर रही है।
एफएसटीसी की खास बातें
एफएसटीसी 13 साल पुरानी कंपनी है और इसके पास गुरुग्राम, हैदराबाद और मुंबई में चार सिमुलेटर फैसिलिटी हैं।
इसके अलावा कंपनी हरियाणा, सूरत और सोलापुर में चार फ्लाइंग स्कूल भी चलाती है।
वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी ने 214.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 124.2 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट कमाया।
डील कैसे होगीयह डील होराइजन एयरो सॉल्यूशंस के माध्यम से होगी। यह कंपनी एडीएसटी और प्राइम एयरो के बीच 50-50 की जॉइंट वेंचर है। एडीएसटी अडानी एंटरप्राइजेज की पू...










